ताज हाफ मैराथन में दौड़े ढाई हजार से अधिक धावक
आगरा, 08 फरवरी। आगरा स्पोर्ट्स फाउन्डेशन, एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेसेस और नगर निगम द्वारा रविवार की सुबह आयोजित आगरा ताज हाफ मैराथन में देश- विदेश के ढाई हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया।पुरुष एवं महिला वर्ग में सभी 90 विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ढोल नगाड़ों की गूँज, संगीत की धुनों और वंदे मातरम व भारत माता के जय घोषों के मध्य डीआईजी पुलिस शैलेश पांडेय और एडिशनल कमिश्नर रामबदन सिंह द्वारा फ्लैग ऑफ करते ही धावक मैराथन के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान लगभग 300 चिकित्सकों ने भी दौड़कर फिटनेस का संदेश दिया। धावकों में एडिशनल पुलिस कमिश्नर रामबदन सिंह भी शामिल रहे।
21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर के प्रारूप में हुई इस दौड़ में एकलव्य स्टेडियम से क्लब चौराहा, तारघर चौराहा, करिअप्पा चौराहा, अमर सिंह गेट होकर हाथी घाट तिराहा से यू टर्न लेकर विक्टोरिया पार्क तिराहा, पुरानी मंडी तिराहा, फूल सैयद चौराहा, ताज व्यू तिराहा, बसई मंडी, टीडीआई मॉल, तोरा चौकी होते हुए कलाल खेरिया से यू टर्न लेकर वापस एकलव्य स्टेडियम तक के पूरे मार्ग पर उत्सव जैसे नजारे दिखाई दिए।
डॉ. आवेग मित्तल, एनएस लोधी, गोपाल शर्मा, प्रदीप यादव, अजय दीप सिंह, कमलकांत, तुषार और गोपाल अग्रवाल, महेश सारस्वत, गौरव यादव, डॉ. अशोक कुशवाह और अनिल कुशवाह ने व्यवस्थाएं संभाली।
अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल, संदीप ढल, डॉ. संजय गुप्ता ने प्रशासन के सहयोग की सराहना की।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments