सांसद चाहर ने हरियाणा में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और सांसदों के साथ की कार्यशाला, विकसित भारतजी रामजी योजना के बताए लाभ

आगरा, 12 जनवरी। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित गुरुकमल भाजपा कार्यालय में विकसित भारत जी–राम–जी जनजागरण अभियान के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर रहे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने सांसद राजकुमार चाहर का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में संचालित विकसित भारत जी–राम–जी जनजागरण अभियान देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। इस अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की भूमिका को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। 
उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जी–राम–जी अभियान के माध्यम से गांवों के मार्गों का समग्र विकास होगा, गांव विकसित होंगे और भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा यही प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है।
कार्यशाला ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प का संचार किया।
कार्यशाला में प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री किशन वेदी, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, राज्य मंत्री गौरव गौतम, राज्य मंत्री राजेश नागर, सांसद चौधरी धर्मवीर, सांसद रामचंद्र जांगना, हरियाणा सरकार के मंत्रीगण, सांसद एवं पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, जिला परिषद अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments