चालक को पुलिस ने पकड़ा तो कर्मचारियों ने रोक दिया स्टीमर का संचालन!

आगरा, 22 दिसम्बर। जिले के पिनाहट क्षेत्र में चंबल नदी के घाट पर करीब छह घंटे तक स्टीमर बंद रहने से सैंकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खबरों के अनुसार, ड्राइवर की गिरफ्तारी होने पर कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले चंबल नदी के दोनों घाटों के बीच स्टीमर का संचालन रोक दिया था।
स्टीमर पर कथित रूप से यूरिया निकालने के मामले में चालक को मध्य प्रदेश की महुआ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। चालक की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही स्टीमर कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने तत्काल संचालन बंद कर दिया। चंबल नदी के दोनों किनारों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। 
भीड़ बढ़ने के कारण चंबल घाट क्षेत्र में अव्यवस्था फैल गई और यात्रियों में नाराजगी देखी गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।
चालक को छोड़े जाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में स्टीमर का संचालन पुनः शुरू कराया गया। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी।
गौरतलब है कि क्षेत्रीय लोगों के चंबल घाट पर स्टीमर ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन का प्रमुख साधन है। संचालन ठप होने से रोजमर्रा के यात्रियों, मजदूरों और व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments