टीयर्स में स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया गया 34वाँ विश्व दिव्यांग दिवस

आगरा, 03 दिसंबर। शास्त्रीपुरम स्थित मंदबुद्धि शिक्षण संस्थान टीयर्स में 34 वाँ विश्व दिव्यांग दिवस स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर 150 बच्चों ने विभिन्न प्रकार के गेम में प्रतिभाग लिया।
पी टी में संस्थान के सभी बच्चों ने भाग लिया। अन्य परिणाम इस प्रकार रहे- मीनार-गर्वित, अंशुमन, रितेश, अक्षय, विनय गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, विष्णु, गौरव, हर्ष जैन, नंदिनी। कलेक्ट द बॉल- प्रथम-दृशिका द्वितीय -कव्यांशी तृतीय-वंश गोस्वामी। कलर आइडेंटिफिकेशन- प्रथम-मयंक द्वितीय-विवेक तृतीय-दिव्यांश। बॉल थ्रो - प्रथम- मंजिली द्वितीय-रियांश तृतीय-वैशाली। टॉर्टल रेस- प्रथम-आशीष द्वितीय-यशु तृतीय-मन्नू। पिक अप द बैंगल्स विद स्टिक- प्रथम-अरुण सिंह द्वितीय-आयुष वर्मा तृतीय- हिमांशी। वॉल पिकअप एण्ड द ड्रॉप रेस- प्रथम-अंकुश द्वितीय-जतिन तृतीय-राज। मेक द फ्लावर – प्रथम-बुशरा द्वितीय-सोफिया तृतीय-रचना। ब्लो द ग्लास - प्रथम-चाहत द्वितीय- नंदिनी तृतीय-तुषार। शॉट पुट - प्रथम- अकरम द्वितीय-यश वर्मा तृतीय-सन्नी। कबड्डी टीम ए - विष्णु, रोहित दिवाकर, अंशुमन, रोहित श्रीवास्तव, विनय, अभिषेक, शशांक। टग ऑफ वार -टीम ए -पुनीत, मधुर, कुशाग्र, गोविंद, अरुण, कैफ, सौरभ, योगेश।
संस्था की निदेशिका डॉ रीता अग्रवाल ने कहा कि रिक्रिएशनल एक्टिविटी के द्वारा बच्चों को सामाजिक व्यावहारिक सामंजस्य करना सिखाया जाता है जिससे वह समाज में समायोजित हो आत्मनिर्भर हो सके ।
कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में जितेंद्र कुमार बी एस ए, व ए के सिंह, पंकज शर्मा, राजीव कुमार सिन्हा ए जी एम केनरा बैंक, अभिषेक परमार, प्रणव बिहारी पीएनबी, वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी, सुनील गोयल, सुनील विकल, डॉ मंजू गुप्ता, कैप्टन शीला बहल, वत्सला प्रभाकर, संजीव दोहरे, कृतिका शर्मा, राशि गर्ग, सीमा घोष, मुकेश जैन, विनोद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन रेखा शर्मा व शिप्रा ने किया। 
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments