तिरंगा यात्राओं में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

आगरा, 11 अगस्त। जिले में सोमवार को कई स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। साइकिल और बाइक रैली के रूप में निकाली गई यह यात्रा कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। पालीवाल पार्क परिसर में कुलसचिव अजय मिश्रा ने रैली में शामिल प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। यह रैली विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद परिसर से प्रारंभ होकर पालीवाल पार्क परिसर तक पहुंची। 
फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र में अजीजपुर से धनौली बुद्ध विहार तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद राजकुमार चाहर के पुत्र शूरवीर चाहर और भाजपा नेता उपेन्द्रसिंह, मंडल अध्यक्ष फौरन सिंह राठौड़, ग्राम प्रधान लोकेश कुमार, ओम प्रकाश, पूर्व विधायक कालीचरण सुमन, निहाल सिंह भोले, सोमदत्त, महाराज सिंह लोधी, तेज कपूर मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के अंतर्गत, धनौली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने 70 से अधिक घरों को टूटने से बचाने के लिए किए गए प्रयासों को सराहा और इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शूरवीर चाहर और उपेंद्र सिंह का फूल मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। संचालन सोमदत्त ने किया।
खंदौली में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पड़ाव चौराहे से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंची। यात्रा का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशांक शर्मा ने किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगवीर सिंह तोमर और जिलाध्यक्ष सशांक शर्मा ने शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। 
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के एम.बी.बी.एस. और नर्सिंग के छात्र-छात्राएं मिलकर एक भव्य "तिरंगा यात्रा" का आयोजन करने जा रहे हैं। यह यात्रा 12 अगस्त को प्रातः सात बजे सूरसदन, संजय प्लेस से प्रारंभ होगी।
__________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments