पार्कों, कालोनी, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, तहसील व ब्लॉकों में रोपे गए पौधे

आगरा, 09 जुलाई। आवास विकास कालोनी के सेक्टर-9, नगर निगम पार्क में मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे ने “पौधारोपण महा अभियान“ एक पेड़ मां के नाम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम स्थल पर सभी जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पार्षदों और अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गये। 
डीएफओ ने बताया कि हरितिमा एप के माध्यम से विभागों द्वारा पौधों का जियो टैगिंग का कार्य किया जायेगा, “पौधारोपण महा अभियान-2025 में प्रतिभाग कर रहे समस्त विभागों द्वारा वृक्षारोपण के दौरान ली गई फोटोग्राफ/सेल्फी/वीडियो, “मेरी लाइफ“ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर अपलोड किया जायेगा तथा रोपित किए गये पौधों की सघन मॉनीटरिंग की जायेगी, पौधारोपण के फोटो मोबाइल आधारित पोर्टल विकसित किया गया है।
नगर निगम ने शहर में लगाये हजारों पौधे
नगर निगम ने वृहद पौधारोपण कार्यकम का आयोजन किया। इस दौरान एनजीओ, स्कूली छात्र-छात्राओं,स्काउट गाइड और पार्षदों की मदद से पैतालिस हजार से अधिक पौधे रोपे गये। सर्वाधिक पौधे सेक्टर नौ स्थित आक्सीवन पार्क में 10465 रोपे गये। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने आवास विकास सेक्टर 16 स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया। इसके अलावा कालिंदी विहार में मियांबाकी पद्धति पर साढ़े ग्यारह हजार से अधिक पौधे लगाये गये। टेढ़ी बगिया अस्सी फुटा डिवायडर, ईदगाह पार्क, प्राइमरी स्कूलों, पार्कों और सड़कों के किनारे भी हजारों की संख्या में पौधे रोपे गये। नगर निगम की ओर से सभी पार्षदों को बीस बीस पौधे उपलब्ध कराये गये थे। उन्होंने भी अपने अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर निगम के द्वारा स्वयं सेवी संस्था अनफोल्ड फाउंडेशन, सत्यमेव जयते फाउंडेशन,गरीब नवाज फाउंडेशन,पर्यावरण मित्र आदि का भी सहयोग लिया गया। 
जनपद भर में रोपे गए पौधे 
जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष डा मंजू भदौरिया, महापौर हेमलता दिवाकर तथा ब्लॉक व तहसीलों में सम्बन्धित विधायक व ब्लॉक प्रमुखों द्वारा एवं शहर के विभिन्न पार्कों, कालोनी, समस्त ग्राम पंचायतों, तहसील व ब्लॉकों सहित 26 विभागों व एनजीओ, सामाजिक संगठनों की सहभागिता से जनपद में उत्साह के साथ पौधारोपण किया गया। 
भाजपा महानगर अध्यक्ष ने भी रोपे पौधे 
भाजपा आगरा महानगर के 22 मंडलों में मंडल कार्यसमिति में वरिष्ठ जनो, जनप्रतिनिधियों के साथ पौधारोपण किया गया। दीनदयाल मंडल द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम गौतम ऋषि पार्क, सेक्टर 10, आवास विकास में आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता पौधारोपण किया। पार्क में अशोक, अनार, जामुन, आंवला, नीम आदि 25 पौधे कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए। सभी पौधों को संरक्षित रखने का भी संकल्प लिया गया। इस मौके पर रोहित कत्याल, राहुल जैन, डॉ पार्थ सारथी शर्मा, पार्षद प्रवीना राजावत, पार्षद गौरव शर्मा, रवि करोतिया, निरंजन केम, बबली धाकड़, हिमांशु मिश्रा, नरेश राजपूत, ओमप्रकाश दिवाकर, अनीता ठाकुर, राजकुमार, अशोक अग्रवाल, दीप्ति वशिष्ठ, नीतीश भारद्वाज, देवेंद्र यादव, अनीता वैस उपस्थित रहे।
खंडेलवाल ने पालीवाल पार्क में किया पौधारोपण 
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने राजकीय उद्यान पालीवाल पार्क में पौधारोपण किया और गत वर्ष लगाए गए पौधों की जीवितता का अवलोकन किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन, डी पी सिंह, डा.धर्म पाल यादव ( उपनिदेशक उद्यान), रजनीश पाण्डेय (अधीक्षक राजकीय उद्यान), बैजनाथ सिंह (जिला उद्यान अधिकारी) मौजूद रहे।
डिफेंस कॉलोनी वासियों ने लगाए पौधे
डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा भी पौधारोपण का आयोजन किया गया, जिसमें फलदार और ऑक्सीजन देने वाले पौधे जैसे नीम, पीपल, बरगद, पाखड़, अर्जुन, जामुन, आम और कदम लगाए गए। राजीव सोई (अध्यक्ष), ज्ञानेंद्र यादव (उपाध्यक्ष), राजू चौहान (संगठन मंत्री), कमल सिंह चाहर (कोषाध्यक्ष)
बंटी यादव (सचिव), अजय त्यागी, सनी उपाध्याय, संदेश भदौरिया, हरपाल सिंह ,नीटू यादव, अमित दीक्षित, विपिन यादव, शिव सिंह परमार, सतीश उपाध्याय, ब्रजेश नौहवार, अजीत राठौर आदि मौजूद रहे।
डीईआई में चला सघन पौधारोपण अभियान 
दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डी.ई.आई.) के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के डॉ. अरुण श्रीवास्तव, आयुष विभाग के प्रधानाचार्य डॉ. मनीष रस्तोगी, सरन आश्रम अस्पताल के डॉ. एस. के. सतसंगी, कुलसचिव प्रोफेसर आनन्द मोहन, डीन कृषि विभाग के डॉ. राजीव रंजन एवं सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। पीपल, नीम, अर्जुन, अमरूद, जामुन, सहजन और इमली जैसे औषधीय एवं पर्यावरण हितैषी पौधों की कुल 500 पौध संरचनाओं का रोपण किया गया।
राजा बलवंत सिंह महाविद्यालय में पौधारोपण
राजा बलवंत सिंह महाविद्यालय (मुख्य परिसर) खंदारी में प्राचार्य प्रोफ़ेसर विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। प्रोफ़ेसर डॉ. रामवीर सिंह चौहान, प्रोफ़ेसर कृपाशंकर, डाॅ. पूनम तिवारी समन्वयक एन.एस.एस., डॉ. आलोक, डॉ. तरुण कान्त पाठक, डॉ. अंबरीश डॉ. धनंजय, डॉ. दिनेश, डॉ. रुचि व राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों पौधारोपण में भाग लिया।


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments