बॉलीवुड बिट्स फैशन शो 21 सितंबर को आगरा में, दिल्ली-मुंबई से आएंगी मॉडल्स
आगरा, 31 जुलाई। मॉल रोड के निकट स्थित एक होटल में गुरुवार को "फैशन का फिल्मी अंदाज – बॉलीवुड बिट्स" सांस्कृतिक फैशन शो के पोस्टर का विमोचन किया गया। यह शो आगामी 21 सितंबर को आयोजित होगा। मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री रीवा अरोड़ा होंगी
कार्यक्रम संयोजक बॉलीवुड लेखक, निर्माता और निर्देशक अमितश्री यादव ने बताया कि यह शो में पारंपरिक परिधानों की सुंदरता देखने को मिलेगी। शो के बाद चयनित प्रतिभागियों को बॉलीवुड की फिल्म के साथ म्यूजिक एल्बम में अभिनय का अवसर दिया जाएगा। गौरव वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। शो से पूर्व तीन चरणों में ऑडिशन होंगे, जिनमें देशभर की प्रतिभाएं भाग लेंगी। एसके गोयल ने कहा कि दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, चंडीगढ़ और आगरा सहित देश के विभिन्न शहरों से मॉडल्स इस शो में प्रतिभाग करेंगी। अमित खत्री ने कहा कि यह शो सांस्कृतिक विविधता और भारतीय परिधान की गरिमा को भी दर्शाएगा। इस अवसर पर शिखा जैन, कीर्ति शर्मा, अमरेश नाथ, इशिता शर्मा, उर्मिला, निशा सिद्दकी आदि उपस्थित रहीं।
Post a Comment
0 Comments