विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की मां के नेत्रदान कराए गए, दोपहर में हुई अंत्येष्टि
आगरा, 13 जून। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की माताजी माया देवी खंडेलवाल का शुक्रवार की तड़के तीन बजे निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनके निधन के बाद नेत्रदान भी कराया गया, जिससे दो लोगों को रोशनी मिल सकेगी।
दोपहर में ताजगंज स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे पुत्र अल्पेश खंडेलवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन के शोक में निवास क्षेत्र भैरों बाजार के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बन्द रहे।
शवयात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक धर्मपाल सिंह, जी.एस. धर्मेश, भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित सामाजिक, राजनैतिक व धार्मिक, व्यवसायिक संगठनों के प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। उठावनी 15 जून रविवार को सांय 4 से 5 बजे तक वाटर वर्क्स चौराहे के निकट स्थित अग्रवन में होगी।
_____________________________________


Post a Comment
0 Comments