देवीराम हॉकी: केआर मथुरा, एमडी जैन ने बनाई बढ़त, शारदा शार्क और बीडी जैन भी दौड़ में

आगरा, 11 जून। केआर कॉलेज मथुरा की लड़कियों और एमडी जैन कॉलेज आगरा के लड़कों ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही देवीराम अग्रवाल स्मृति फाइव ए साइड हॉकी के लीग मुकाबलों में बढ़त बना ली है। शारदा शार्क पुरुष और महिला दोनों वर्गों में दूसरे स्थान पर चल रही है। बीडी जैन कॉलेज आगरा भी महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर टक्कर दे रही है।
प्रतियगिता के मंगलवार को पहला मुकाबला महिला वर्ग में शारदा शार्क और बीडी जैन कॉलेज टीम के बीच खेला गया, जिसमें शारदा शार्क ने 5-1 से जीत दर्ज की। शारदा शार्क की ओर से वंशिका ने तीन और शगुन व आनंदी ने एक-एक गोल किए। बीडी जैन कॉलेज की ओर से आरती ने एकमात्र गोल किया।
दूसरा मुकाबला पुरुष वर्ग में हुआ जिसमें शारदा शार्क ने कैंट कालेज को 9-2 से हराया। शारदा शार्क की ओर से सुमित, हिमांशु, खलील और मोहित ने दो-दो गोल किए। फरमान ने भी एक गोल किया। कैंट की ओर से आयुष और रोहित ने एक-एक गोल किए।
तीसरा मुकाबला महिला वर्ग में हुआ जिसमें केआर कॉलेज टीम मथुरा ने बीएसए मथुरा को 4- 0 से हरा दिया। केआर की बुलबुल ने तीन और पूजा ने एक गोल किए। 
पुरुष वर्ग के एक अन्य मुकाबले में एमडी जैन कॉलेज टीम ने केआर कॉलेज मथुरा को 8-1 गोल से एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। 
एमडी जैन टीम की ओर से दिनेश ने तीन, मनीष ने दो, अंकित, नितिन और अभिषेक ने एक एक गोल किए। मथुरा की ओर से एकमात्र गोल चंद्रप्रकाश ने किया 
इससे पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी सुधीर नारायण, संजय तिवारी व सचिन दत्त जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर शाहतोश गौतम, ललित पाराशर, डा जयशंकर यादव, रीनेश मित्तल, प्रियंक अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, फारूक शेख, प्रशांत शुक्ला, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। मैचों के निर्णायक प्रशांत शुक्ला, शाहिद अली, रश्मि, आशा, मधु, सृष्टि उपाध्याय थीं।
कल के मैच 
आयोजन सचिव आयोजन सचिव  संजय गौतम के अनुसार बुधवार को लीग के अंतिम मुकाबले खेले जायेंगे।
पहला मैच पुरुष वर्ग में एमडी जैन कॉलेज बनाम कैंट इंटर कॉलेज,  दूसरा मैच महिला वर्ग में शारदा शार्क बनाम बीएसए कॉलेज मथुरा, तीसरा मैच महिला वर्ग में केआर मथुरा बनाम बीडी जैन कॉलेज और चौथा मैच पुरुष वर्ग में शारदा शार्क और केआर कॉलेज मथुरा के मध्य खेला जाएगा
             ----- लीग तालिका ------ 
पुरुष वर्ग           मैच खेले     जीते   हारे   ड्रा   अंक
शारदा शार्क                2          1       1      0      2
कैंट कॉलेज                2           0       1     1      1
एमडी जैन कॉलेज       2           2      0      0      4
केआर मथुरा              2           0       1      1      1

महिला वर्ग
केआर मथुरा                2           2      0     0      4
बीएसए मथुरा               2          0      2      0      0
बीडी जैन आगरा           2          1      1      0      2
शारदा शार्क आगरा        2         1       1      0      2
_________________________________________









ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments