24 को आगरा आएगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
आगरा, 17 फरवरी। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं को जगाने का काम कर रही है। यह यात्रा अलीगढ़ हाथरस होते हुए आगरा में 24 फरवरी को पहुंचेगी। आगरा होते हुए राहुल गांधी राजस्थान में प्रवेश कर जायेंगे।
राहुल की न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से हुई थी। यह यात्रा 67 दिन में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान यह 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।
कांग्रेस हाई कमान से न्याय यात्रा के आगरा आगमन के निर्देश मिलते ही शहर में कांग्रेस पार्टी में गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। शनिवार को हरियाली वाटिका में शहर और जिला कांग्रेस की संयुक्त रूप से बैठक हुई। इस बैठक में आगरा प्रभारी भी मौजूद रहे।
24 को खंदौली टोल पर कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी राहुल गांधी की न्याय यात्रा की अगवानी करेंगे। भगवान टॉकीज से उनके पैदल मार्च करने का रोड मैप तैयार किया जा रहा है।
वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद बंसल ने दावा किया कि राहुल गांधी की इस यात्रा से भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है इसीलिए तो भाजपाई इस यात्रा को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी रुकने का नाम नहीं है।
____________________________________
Post a Comment
0 Comments