ताज महोत्सव का आगाज, वाराणसी जैसी यमुना आरती, सूरसदन में "मीरा" का मंचन और मुशायरा
आगरा, 17 फरवरी। कला संस्कृति और पर्यटन का उत्सव यानि ताज महोत्सव की आज शनिवार से शुरुआत हो गई। यह महोत्सव 27 फरवरी तक चलेगा।
ताज महोत्सव के पहले दिन आगरा के सूरसदन में नृत्य नाटिका मीरा का भी मंचन किया गया और यमुना किनारे रोड स्थित आरती पॉइंट पर यमुना मैया की महाआरती का आयोजन शुरू हुआ। सूरसदन में ही रात्रि में कुल हिंद मुशायरा भी शुरू हो गया। इस मुशायरे में देश के नामचीन शायर अपने कलाम पेश कर रहे हैं।
सूरसदन में नृत्य नाटिका मीरा का मंचन रंग लोक अकादमी नोएडा द्वारा किया गया। नृत्य नाटिका मीरा में मीरा की जिंदगी का सफरनामा दिखाया गया। जो मीरा से मीराबाई बनने तक की कहानी को दर्शा रहा था। किस तरह से मीरा बचपन से ही कृष्ण पद गाकर कृष्ण भक्ति में रम गई।
यमुना किनारे स्थित यमुना आरती स्थल पर नगर निगम द्वारा 17 फरवरी से 27 फरवरी तक के लिए वाराणसी की तर्ज पर महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वाराणसी की तरह 5 गोस्वामियों द्वारा यमुना किनारे पर भव्य दीपकों और धूप, नैवेद्य से यमुना माता की महा आरती उतारी गई। इस दौरान रिवर करेक्ट कैंपेन से जुड़े हुए लोगों के साथ-साथ आगरा के तमाम समाजसेवियों व जनता ने इस महा आरती में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यहां रोजाना 5:30 से 7:30 बजे के बीच महाआरती की जाएगी। आरती के साथ-साथ यहां रोजाना भजन संध्या का भी आयोजन आगरावासी ले सकते हैं।
______________________________________
Post a Comment
0 Comments