महेश एडिबल ऑयल का 34 लाख रुपये के सरसों तेल से भरा ट्रक लापता

आगरा, 03 अप्रैल। सरसों का तेल बनाने वाली जिले की प्रमुख कंपनी महेश एडिबल ऑयल कॉरपोरेशन का 34 लाख रुपये के सरसों के तेल से भरा ट्रक लापता हो गया है। ट्रांसपोर्टर ने ट्रक के गायब होने की तहरीर थाने में दी है। तहरीर में ट्रक चालक और मालिक को नामजद किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुप्ता रोडलाइंस के संचालक और ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी नितिन गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि विगत 21 मार्च को उन्होंने महेश एडिबल ऑयल कॉरपोरेशन का लगभग 34 लाख रुपये का सरसों का तेल लोड कराया था। ट्रक मालिक के बताए खाते में 50 हजार रुपये अग्रिम भी ट्रांसफर कर दिए। 
इसके दो दिन तक ड्राइवर नूरी इस्लाम हक और मालिक सुब्रत से मोबाइल फोन पर बात होती रही, लेकिन बाद में दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए।
उन्होंने कहा कि ट्रक को 25 मार्च तक खड़गपुर पहुंच जाना चाहिए था पर, वह नहीं पहुंचा। खोजबीन के बाद भी जब ट्रक का पता नहीं चला, तो पीड़ित ने थाना एकता में तहरीर देकर ट्रक का पता लगाने की मांग की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments