Weather: मौसम का पहला घना कोहरा, दोपहर में धूप से राहत
आगरा, 24 दिसंबर। शहर में रविवार की सुबह सर्दी के मौसम का पहला घना कोहरा पड़ा। कोहरे के चलते सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। घने कोहरे की स्थिति सुबह साढ़े नौ बजे तक बनी रही।
इस दौरान दृश्यता शून्य होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ताजमहल भी कोहरे में गुम हो गया। सुबह सेंट्रल टैंक से ताज का दीदार नहीं हो पाया। फोटोग्राफी के शौकीनों को मायूस होना पड़ा।
सुबह जब लोग उठे तो बाहर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। हर तरफ कोहरा ही कोहरा था। दृश्यता शून्य थी। घने कोहरे के चलते हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर धीमी रफ्तार में चले।
आज तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह नौ बजे तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। उसके बाद धीरे धीरे कोहरा छंटना शुरू हुआ। दोपहर में हल्की धूप निकल आने से लोगों राहत महसूस की। मौसम विभाग ने सोमवार को भी कोहरे छाने की उम्मीद जताई है।
_______________________________

Post a Comment
0 Comments