Culture: श्रीराम नृत्योत्सव में राज्याभिषेक उत्सव की शानदार प्रस्तुति
आगरा, 17 दिसंबर। फतेहाबाद मार्ग पर स्थित आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट पर श्रीराम नृत्योत्सव रविवार को बड़े ही रंगारंग कायक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।
अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या संस्कृत विभाग एवं आगरा विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में इस आयोजन का शुभारंभ सुधीर नारायण और साथियों की गणेश वंदना से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो यह पी सिंह बघेल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर श्रीराम के माध्यम से अपनी संस्कृति को याद करने का है।
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, आरुषि मिश्रा और शोध संस्थान निदेशक लव कुश द्विवेदी ने कलाकारों का स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर शिंजिनी कुलकर्णी ने पंडित जसराज द्वारा गाई हुई श्री राम स्तुति पर कथक प्रस्तुत किया।
साथ ही कथक के भिन्न-भिन्न तालों पर अपनी प्रस्तुति और अंत में राम राज्याभिषेक उत्सव को अपने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। भारतीय संगीतालय के छात्र-छात्राओं ने बन चले राम रघुराई गीत प्रस्तुत किया। आंचल जैन ने भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील सरित ने किया।
संजय बंसल, अरविंद कपूर, डॉ डी वी शर्मा, डॉ रंजना बंसल, रामकुमार अग्रवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
______________________________
Post a Comment
0 Comments