Loot: कोल्ड स्टोर संचालक के चालक से ढाई लाख लूटे
आगरा, 28 नवम्बर। तहसील फतेहाबाद के सदर बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े पुलिस अधिकारी बनकर बाइक सवार लुटेरे कोल्ड स्टोर व्यवसायी के कार चालक से रुपयों से भरा बैग लूट ले गए। बैग में दो लाख, 50 हजार रुपये के अलावा चेक बुक व अन्य कागज कागजात रखे थे। सूचना मिलने पर एसीपी फतेहाबाद पुलिस बल के साथ वारदात स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें दो लोग ताज मोहम्मद से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कोल्ड स्टोर व्यवसायी राकेश गुप्ता का चालक ताज मोहम्मद दोपहर करीब सवा बारह बजे व्यवसायी के घर से रुपयों से भरा बैग लेकर पुरानी गल्ला मंडी जा रहा था, तभी सदर बाजार में पहले से खड़े दो बाइक सवारों ने चालक ताज मोहम्मद को पुलिस अधिकारी बनकर रोक लिया।
एक बदमाश ने पुलिस का आईकार्ड दिखाते हुए कहा- बाइक पर बैठे साहब बुला रहे हैं, तभी लुटेरे ने ताज मोहम्मद से कहा कि बैग खोल कर दिखाओ। ताज मोहम्मद ने कहा कि मालिक के आ जाने पर ही खोलूंगा। उन दोनों बदमाशों ने बैग अपने हाथ में लेकर ताज मोहम्मद को मालिक को बुलाने के लिए भेज दिया। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले।
सूचना पर कोल्ड स्टोर मालिक मौके पर पहुंच गए। एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडे और प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
एसीपी पांडे द्वारा चालक से भी पूछताछ की। कोल्ड व्यवसायी राकेश गुप्ता द्वारा वारदात की तहरीर थाना फतेहाबाद में दी है।
_______________________________

Post a Comment
0 Comments