1.13 लाख वोट से जीत आगरा की नई मेयर बनीं हेमलता दिवाकर कुशवाह
आगरा, 13 मई। भाजपा की पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाह ने मेयर के चुनाव में बाजी मार ली। भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर मेयर पद पर 1.13 लाख वोट से जीती हैं।
पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित करके कई बड़े चेहरों को दरकिनार किया था। भाजपा के इटावा के सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी अपनों के लिए लाइन में थे। लेकिन पार्टी ने हेमलता दिवाकर कुशवाह को टिकट देकर उनके माध्यम से अनुसूचित और पिछड़े वर्ग के वोट बैंक को साधने की कोशिश की जो कामयाब हुई।
पहले कुछ चरण में पिछड़ने के बाद हेमलता दिवाकर ने जो बढ़त बनाई उसे बसपा की प्रत्याशी लता वाल्मीकि पूरा नहीं कर सकीं। एक बड़े अंतर से आगरा के मेयर पर पर हेमलता दिवाकर ने भाजपा का कब्जा बरकरार रखा।
हेमलता वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में ग्रामीण सीट से सपा की प्रत्याशी थीं दूसरे नंबर पर आई थीं।
वर्ष 2017 में वे भाजपा इसी सीट से चुनाव लड़ीं और विधायक बनीं। वर्ष 2022 में उनका टिकट काट दिया गया। टिकट कटने के बाद भी हेमलता निष्ठा से पार्टी कार्यों में लगी रहीं, जिसका पुरस्कार उन्हें मेयर का प्रत्याशी बनाकर दिया गया।
_________________
नए पार्षदों की सूची
_वार्ड। नाम। पार्टी_
1 मीना देवी बसपा
2 पुष्पा कुमारी बसपा
3 प्रीति भारती बसपा
4 बेबी बसपा
5 हेमलता बसपा
6 राधारानी बीजेपी
7 विमलेश कुमारी बसपा
8 निधि बसपा
9 किशोर भाजपा
10 उषा बसपा
11 कप्तान सिंह बसपा
12 किशन नायक भाजपा
13 इमराना अब्बास बसपा
14 मीना भाजपा
15 किश्वर जहां बसपा
16 रजनी देवी बसपा
17 बंटी माहौर बसपा
18 रेखा भास्कर बसपा
19 ममता बसपा
20 पिंकी बसपा
21 मो. आसिफ बसपा
22 संजू देवी बसपा
23 मधु माहौर भाजपा
24 हर्षित निर्दलीय
25 मिथलेश मौर्य निर्दलीय
26 पूजा वाल्मीक भाजपा
27 अर्चना लवानिया भाजपा
28 प्रेमदास भाजपा
29 गंगाराम बसपा
30 गुड्डू मेनन भाजपा
31 इंद्रपाल सिंह भाजपा
32 यशपाल सिंह बसपा
33 सुनील शर्मा बसपा
34 अमित कुमार दिवाकर भाजपा
36 राकेश कन्नौजिया भाजपा
37 गजेंद्र सिंह भाजपा
38 विजय सिंह भाजपा
39 मंगल सिंह भाजपा
40 रवि भाजपा
41 जयदीप सोन भाजपा
42 रवि कुमार भाजपा
43 वनबारी लाल भाजपा
44 मनोज भाजपा
45 माताप्रसाद बसपा
46 बद्री प्रसाद भाजपा
47 निरंजन भाजपा
48 शशिकांत भाजपा
49 अजय गोस्वामी भाजपा
50 सुनीता चौहान भाजपा
51 निशांत सिंह भाजपा
52 पप्पू पहलवान सपा
53प्रकाश केशवानी बीजेपी
54 रेनू गुप्ता बीजेपी
55 विजय वर्मा भाजपा
56 पूजा बंसल बीजेपी
57 फूल प्यारी भाजपा
58 शेर सिंह बसपा
59 गीता भाजपा
60 राधे लाल बसपा
61 जरीना बेगम सपा
62 भरत शर्मा निर्दलीय
63 हेमेंद्र पाल भाजपा
64 लाल सिंह निर्दलीय
65अनुराग चतुर्वेदी भाजपा
66 अरविंद मथुरिया बसपा
67 प्रियंका अग्रवाल भाजपा
68 प्रवेश पटेल निर्दलीय
69 संजीव सिकरवार निर्दलीय
70 अतुल अवस्थी भाजपा
71 वीरेंद्र राजपूत भाजपा
72 सुरेंद्र कुशवाह बसपा
73 मीनाक्षी भाजपा
74 गौरा देवी बसपा
75 गौरव शर्मा भाजपा
76श्रीराम निर्दलीय
77 दीपक निर्दलीय
78 राकेश जैन भाजपा
79 विक्रांत भाजपा
80 पंकज अग्रवाल भाजपा
81अमित बीजेपी
82 सज्जन अली सपा
84 हरिओम भाजपा
85 हेमन्त कुमार प्रजापति भाजपा
86 ऋषभ गुप्ता निर्दलीय
87 कंचन बंसल निर्दलीय
88 वेदप्रकाश भाजपा
89 आशीष कुमार भाजपा
90 प्रवीणा राजावत भाजपा
91 मुरारी लाल पेंट बीजेपी
92 अनुज शर्मा बीजेपी
93 अनु गुप्ता बीजेपी
94 प्रदीप अग्रवाल बीजेपी
95 शरद चौहान बीजेपी
96 आरती शर्मा कांग्रेस
97 मानसिंह राठौर निर्दलीय
98 सुधीर राठौर भाजपा
99 रवि बिहारी भाजपा
100 सोहैल कुरेशी बसपा।
Post a Comment
0 Comments