हुनर हाट में संगीत और सर्कस का जलवा

आगरा, 20 मई। ताजमहल के निकट शिल्पग्राम में चल रही हुनर हाट में आज रात्रि दर्शकों ने संगीत कार्यक्रम का जमकर लुत्फ़ उठाया। मशहूर बॉलीवुड सिंगर जॉली मुखर्जी, प्रतिभा सिंह बघेल, पी.गणेश और अंकिता पाठक ने अपनी शानदार गायकी से शुक्रवार की शाम को सुरीला बना दिया।
हुनर हाट में देशभर के शिल्पियों के स्टाल्स के साथ ही दर्शकों के लिए मनोरंजन के भी कई साधन जुटाये गये हैं। सर्कस के करतबों का आनन्द लिया जा रहा है, रात होते ही सिने जगत के मशहूर कलाकारों कद गीत, गजल व नृत्य आदि लोगों को मोह रहे हैं।
हुनर हाट के मंच पर रैम्बो इंटरनेशनल सर्कस के 25 कलाकार तरह तरह के स्टंट दिखा रहे हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। हुनर हाट में हर दिन सर्कस के 3 शो आयोजित किए जा रहे हैं। दोपहर 1 बजे, 3 बजे और शाम 5 बजे।
आने वाले दिनों में अल्ताफ रजा, ग़ज़ल सम्राट पंकज उधास, मशहूर प्लेबैक सिंगर शैलेन्द्र सिंह, पूर्णिमा श्रेष्ठ, हेमा सरदेसाई, मोहित चौहान, दलेर मेहँदी और अन्य कई कलाकार अपनी गायकी पेश करेंगे। 

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments