हॉस्पिटल में जिंदा महिला को मृत घोषित करने का आरोप, अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को नकारा

आगरा, 19 नवम्बर। दिल्ली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक एंड हॉस्पिटल में स्वास्थ्य व्यवस्था को कठघरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने जीवित महिला मरीज को मृत घोषित कर दिया और उसे घर ले जाने के लिए कह दिया। ऑक्सीजन हटाने पर महिला के शरीर में हलचल दिखाई देने लगी। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और दोबारा ऑक्सीजन लगाने की मांग की। लोगों ने पुलिस बुला ली। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को नकारा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिजनों का आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद महिला को फिर से ऑक्सीजन लगाई गई। मामले को लेकर अस्पताल में काफी देर तक हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और पैसे लेने के आरोप लगाए।
परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने महिला की हालत को देखते हुए 72 घंटे की अवधि बताई थी। लेकिन आरोप है कि इस अवधि के पूरा होने से पहले ही करीब 48 घंटे में महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों का दावा है कि महिला के ऑपरेशन के नाम पर करीब 70 हजार रुपये अस्पताल में जमा कराए गए थे। इसके लिए उन्होंने कर्ज लिया और जेवर तक बेच दिए। आरोप है कि अस्पताल ने इतनी रकम लेने के बावजूद उन्हें कोई रसीद नहीं दी।
हंगामे के बाद रात करीब 10.30 बजे परिजन मरीज को लेकर जीआर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रबंधन का पक्ष
वहीं, समर्पण हॉस्पिटल के प्रबंधक दीपक शर्मा का कहना है कि मरीज को मृत घोषित नहीं किया गया था। तीमारदार को बताया गया था कि मरीज को लंबे समय तक वेंटीलेटर पर रहना पड़ सकता है। वे अपनी मर्जी से मरीज को लेकर गए थे।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments