400 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा चूना! उत्तरी बाईपास पर नहीं चल रहे वाहन - व्यापार संगठन ने उठाए सवाल

आगरा, 19 नवम्बर। आगरा मंडल व्यापार संगठन ने गुरुवार को संगठन के कार्यालय पर उत्तरी बाईपास को लेकर गंभीर चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार के 400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट उत्तरी बाईपास पर वाहनों का न चलना अफसरों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।
पत्र-पत्र का खेल खेल रही सरकार
पदाधिकारियों ने कहा कि क्या सरकार इतनी गूंगी-बहरी है कि वह अपने अफसर को भी इस प्रोजेक्ट के लिए पत्र-पत्र का खेल खिला रही है। कहा गया कि इस संबंध में आगरा के जिलाधिकारी का कहना है कि हमने जिलाधिकारी मथुरा को पत्र लिखा है कि मथुरा से आने वाले वाहनों का नियंत्रण कर उनका डायवर्सन उत्तरी बाईपास पर करें। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जिलों में अलग-अलग सरकारें चल रही हैं।
मेट्रो से पहले ही जूझ रहा शहर, भारी वाहन बढ़ा रहे खतरा
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में आगरा शहर मेट्रो के कारण भी काफी समस्याओं से जूझ रहा है और ऊपर से भारी वाहनों का शहर के अंदर आना भी काफी खतरनाक है। इस कारण आए दिन सड़कों पर लाशें बिछ रही हैं और कई घर बर्बाद हो रहे हैं। सरकार इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रही है, जबकि मथुरा में मुख्यमंत्री आए और अपनी आगे की सरकार की चिंता पर ही चिंतन कर चले गए।
शाहदरा बाईपास पर कपड़ा व्यापारी की मौत पर दुख
पदाधिकारियों ने शाहदरा बाईपास पर कपड़ा व्यापारी की दर्दनाक मौत पर भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि व्यापारी भी इस यातायात व्यवस्था से सुरक्षित नहीं है।
24 घंटे में बाईपास चालू करने की मांग
पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि उत्तरी बाईपास पर भारी वाहनों को 24 घंटे के अंदर चलाने की व्यवस्था की जाए। शहर में भारी वाहनों का आगमन रोका जाए, जिससे आए दिन होने वाली घटनाओं पर विराम लग सके।
बैठक में पवन बंसल, गिरीश चंद गोयल, त्रिलोकचंद शर्मा, चरणजीत थापर, सुशील यादव, चरणजीत टिम्मा, गुरदयाल सिंह बेदी, इंद्रजीत डाबर, राजीव गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, अशोक गोयल, डीके जैन, राहुल अग्रवाल मौजूद थे।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments