हनुमान नगर में हुई सामूहिक गोवर्धन पूजा, डीएम-एसएसपी भी रहे मौजूद
मथुरा, 12 नवंबर। छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर में परंपरागत वृहद सामूहिक गोवर्धन पूजा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, एसएसपी, नगर आयुक्त सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने पूजा-अर्चना की और अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा प्राचीन समय में की गई गोवर्धन लीला से लोगों का आत्मबल बढ़ता है। इससे संदेश मिलता है कि अन्याय के खिलाफ हमेशा एकजुट होकर संघर्ष भी किया जा सकता है और विजय भी प्राप्त की जा सकती है।
एसएसपी श्लोक कुमार सिंह ने कहा कि गोवर्धन पूजा अहंकार पर विजय का संदेश देती है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि ब्रजभूमि में भगवान श्री कृष्ण द्वारा की गई लीलाओं को लोगों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
यह आयोजन छावनी परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के आवास पर आयोजित किया गया था। गाय के गोबर से गिरिराज जी की छवि बनाई गई थी, जिसका विधि-विधान से डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट एवं उनकी धर्मपत्नी स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु एवं नेशनल डिबेटर रौनक उपमन्यु एडवोकेट ने पूजन-अर्चन किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा, सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी, सीओ वृंदावन संदीप कुमार, हाईवे प्रभारी अरविंद निर्वाल, बार के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा, कोसीकलां नगर पंचायत के अध्यक्ष धर्मबीर अग्रवाल, निगम पार्षद राजीव सिंह एडवोकेट, छावनी परिषद के पूर्व पार्षद कामरेड छीतर सिंह एवं वीरेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व सेल टैक्स अधिकारी चंद्रपाल सिंह पोनिया एडवोकेट, छावनी परिषद के अधीक्षक प्रमोद कुमार आदि सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने पूजा-अर्चना की।
___________________________________

Post a Comment
0 Comments