योगी का आज आगरा आगमन निरस्त, मथुरा से सीधे दिल्ली जाएंगे

आगरा, 17 नवम्बर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 17 नवम्बर को यहां प्रस्तावित आगमन निरस्त हो गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कार्याधिकारी आर वी एस रावत द्वारा जारी की गई नई जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद मथुरा के प्रवास के रहे मुख्यमंत्री योगी अब दोपहर दोपहर 3:25 बजे मान माता मन्दिर बरसाना स्थित हेलीपैड से राजकीय हैलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे शाम 4:05 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा शाम पांच बजे दिल्ली स्थित यूपी सदन पहुंचेंगे। आगे का कार्यक्रम मुख्यमंत्री की सुविधानुसार रहेगा।
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री का मथुरा से आगरा आने का कार्यक्रम था। उन्हें दोपहर में शमशाबाद रोड स्थित दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के निवास पर जाकर उनके परिवारीजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करनी थी। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन सोमवार से ही तैयारियों में जुट गया था।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments