तृतीय सुरेश विभव मेमोरियल इन्टर स्कूल किकेट लीग चार दिसंबर से, आठ टीमों को प्रवेश
आगरा, 16 नवम्बर। तृतीय सुरेश विभव मेमोरियल इन्टर स्कूल किकेट लीग आगामी चार से 11 दिसम्बर तक सेन्ट जोन्स कालेज किकेट ग्राउन्ड पर खेली जाएगी।
आयोजकों ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित विभव ने बताया कि इस वर्ष आठ टीमें भाग ले रही हैं। टीमों को दो पूल में बांटा गया है। सभी पूल की टीमें अपने अपने पूल में लीग बेसिस पर एक दूसरे के साथ मैच खेलेगी व दोनों पूल की टॉप की दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। सेमीफाइनल में पूल A की विजेता पूल B की उपविजेता से व पूल B की विजेता पूल A की उप विजेता से खेलेगी। इनके विजेता फाइनल खेलेंगे।
समिति के उपाध्यक्ष समीर गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष यह टूर्नामेन्ट Invitation Cup है व इसमे कोई भी फीस नहीं ली गई है। इस वर्ष गायत्री पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, प्रील्यूड, सेन्ट जोर्जेस स्कूल, सुमित राहुल स्कूल, शान्ती निकेतन स्कूल, सेन्ट एंड्रयूज स्कूल व जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल भाग लेंगे।
समिति के उपाध्यक्ष मेहुल गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष भी विजेता टीम को ट्राफी के साथ 31,000/- व उप-विजेता को ट्राफी के साथ 16,000/- की इनाम राशि दी जायेगी। इसके अलावा हर मैच में मैन ऑफ द मैच दिया जाएगा। मैन आफ द सीरीज, बेस्ट बेटस्मैन, बेस्ट बॉलर बेस्ट विकेट कीपर व बेस्ट फील्डर का पुरुस्कार भी पूरे टूर्नामेन्ट का दिया जाएगा।
आयोजन समिति के सदस्य डा. पराग गौतम, अजय कदम और राजीव जैन ने बताया कि इस बार भी एक टेक्निकल कमेटी सभी गेमों की देख रेख करेगी व अम्पायर, स्कोरर व कमेन्ट्रेटर सभी जिला स्तरीय है व किकेट के विशेष जानकार है। उन्होंने बताया की लीग मैच चार से नौ दिसम्बर तक होंगे। सेमी फाइनल 10 दिसम्बर व फाइनल 11 दिसम्बर को खेले जायेगे। पराग व अजय ने पूल के ड्रा निकाल व फिक्स्चर भी बताए। सभी प्रतिभागीयों को प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेगे व विजेता व उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ीयों को ट्रॉफी दी जायेगी।
प्रेसवर्ता में समिति के अध्यक्ष सुमित विभव, उपाध्यक्ष समीर गुप्ता व मेहुल गुप्ता, सदस्य डा. पराग गौतम व अजय कदम, विजेन्द्र पाल सिंह, आशीष गर्ग व सभी स्कूलों के पीटीआई उपस्थित थे।
इस अवसर पर ड्रा के माध्यम से टीमों के ड्रा निकाले गए। पूल ए में गायत्री पब्लिक स्कूल, सुमित राहुल स्कूल, सेंट जॉर्जस, शांति निकेतन स्कूल को और पूल बी में दिल्ली पब्लिक स्कूल, प्रिलयूड पब्लिक स्कूल, सेंट एंड्रयूज और जी डी गोयनका को रखा गया है।
_____________________________________

Post a Comment
0 Comments