आगरा की चार महिला क्रिकेटरों का प्रदेश अंडर-23 टीम में चयन

आगरा, 10 नवम्बर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन के अनुसार, जिले की महिला क्रिकेटर्स ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष भी आगरा की चार महिला खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश अंडर-23 टीम में चयन किया गया है।
चयनित खिलाड़ियों में दिशा सिंह (राइट आर्म मीडियम पेस बॉलर), संपदा दीक्षित (राइट हैंड बैटर), सुप्रिया अरेला एवं रामा कुशवाह शामिल हैं।
संपदा दीक्षित पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर महिला टीमों का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं। वहीं, दिशा सिंह एक प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज हैं। 
सुप्रिया अरेला ने भी अपने शानदार क्रिकेट कौशल से पहचान बनाई है। रामा कुशवाह भी पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की विभिन्न महिला क्रिकेट टीमों में अपनी जगह बनाकर लगातार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
इन चारों खिलाड़ियों के चयन से आगरा के क्रिकेट जगत एवं महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल है। एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने चारों खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments