दो सड़क हादसे: एक्सप्रेसवे पर मिनी बस ट्रक से टकराई, दो की मौत, 11 घायल; प्रयागराज जा रही बस भी दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल

आगरा, 14 नवम्बर। जिले में शनिवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। वहीं, दिल्ली से प्रयागराज जा रही लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस भी आगरा में हादसे का शिकार हो गई, जिसमें कई यात्री घायल हुए।
एक्सप्रेसवे पर मिनी बस ट्रक में घुसी, दो की मौत
अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस शनिवार सुबह करीब चार बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर 37.100 के पास आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में कुल 13 यात्री सवार थे।
हादसे में प्रदीप पुत्र किशन (53), मनोहर, जनक बेन, उमा बेन, पदम बेन, उर्वशी बेन, किट्टू कुमारी, कीरत सिंह, पृथ्वी, क्ररूठा, वर्षा बेन, रेणुका बेन और हिना बेन घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा की टीम और थाना प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इनमें से दो यात्री प्रदीप पुत्र किशन और जनक बेन पत्नी कीरत सिंह (58) की मौत हो गई। तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दिल्ली-प्रयागराज बस हादसा: चालक पर नशे का आरोप
एक अन्य हादसा एकता थाना क्षेत्र में हुआ, जहां दिल्ली से प्रयागराज जा रही लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस हादसे का शिकार हो गई। बताया गया है कि बस को हाईवे पर बंद रास्ते से नीचे उतारने के दौरान हादसा हुआ। यात्रियों ने बस चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप लगाया। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।नहादसे की सूचना 112 पर मिलते ही एकता थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। पुलिसकर्मियों ने घायलों को अपने हाथों से एंबुलेंस तक पहुंचाया और अस्पताल भिजवाया।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments