updated: ताजगंज पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी भी हिरासत में
आगरा, 25 नवम्बर। थाना ताजगंज पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छह शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारी साथियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
क्या-क्या बरामद हुआ
- आरोपियों के कब्जे से चोरी की 7 बाइक और एक स्कूटी बरामद
- दो बुलेट और पांच स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद
- चोरी की एक अन्य बाइक के करीब 60 किलो पार्ट्स बरामद
- पांच चाबियां और 2270 रुपये भी पुलिस ने किए बरामद
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
आरोपी टीडीआई मॉल, मेट्रो स्टेशन और फोर्ट रेलवे स्टेशन के पास रेकी करते थे। इसके बाद डुप्लीकेट चाबियों से बाइक का लॉक खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के वाहनों को छिपाकर ग्राहकों की तलाश कर बेचते थे।
- 27 अक्टूबर से 22 नवंबर के बीच की थीं वाहन चोरी की घटनाएं
- 24 नवंबर को एडीए हाइट्स के सामने सुनसान रास्ते से हुई गिरफ्तारी
- ताजगंज, ट्रांस यमुना और जीआरपी समेत विभिन्न थानों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की तलाश में जुटी है। मामला थाना ताजगंज क्षेत्र का है।
_________________________________

Post a Comment
0 Comments