भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, कलक्ट्रेट पर नारेबाजी

आगरा,  12 अक्टूबर। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एमजी रोड पर एकत्र हुईं। हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर महिलाओं ने जुलूस निकाला। 'महिलाओं के सम्मान में, नारी शक्ति मैदान में' के नारों के साथ जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी कर राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला सशक्तीकरण की बात करती है, लेकिन उसके व्यवहार में अंतर दिखता है। राजनीतिक दलों को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों पर स्पष्ट और जिम्मेदार रुख अपनाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी को भी निशाने पर लिया गया।
भाजपा की वरिष्ठ नेता निर्मला दीक्षित ने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर चुप्पी स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दावों और बयानों का आकलन उसके आचरण से भी होना चाहिए। महिलाओं के मुद्दे पर केवल बयानबाजी नहीं, प्रतिबद्धता दिखानी होगी।
प्रदर्शन में महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments