सांसद नवीन जैन के जन्मदिन की पूर्व बेला पर भव्य आयोजन, रक्तदान से दिया सेवा का संदेश

आगरा, 13 अक्टूबर। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के जन्मदिन की पूर्व बेला पर सोमवार को छीपीटोला स्थित जैन भवन में भव्य आयोजन किया गया। समाजसेवियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अभिनंदन के साथ सेवा को समर्पित रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद केक काटकर सांसद का जन्मदिन मनाया गया। समाजसेवियों ने विशाल माला पहनाकर नवीन जैन का स्वागत और अभिनंदन किया। केक कटिंग के बाद लड्डू वितरण कर खुशियां साझा की गईं।
आयोजन का मुख्य आकर्षण रक्तदान शिविर रहा, जिसमें रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए योगदान दिया। जन्मदिन को सामाजिक सेवा से जोड़ने की इस पहल की सराहना की गई।
इस अवसर पर सांसद नवीन जैन ने सभी समाजसेवी बंधुओं, शुभचिंतकों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है। मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। इस तरह के आयोजन समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक जीएस धर्मेश, पार्षद राहुल वैद्य, प्रवीण जैन, पूर्व पार्षद सपना जैन, दीपक जैन, अमित जैन, मनोज जैन, मुरारीलाल जैन, मुकेश जैन, डॉ. विश्वजीत जैन, डॉ. एसके सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments