आगरा क्लब के नए अध्यक्ष बने ब्रिगेडियर रजत त्यागी
आगरा, 02 अक्टूबर। आगरा क्लब की कमान ब्रिगेडियर रजत त्यागी ने संभाल ली है। क्लब की वार्षिक बैठक में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में क्लब की विभिन्न कमेटियों के सदस्य भी चुने गए, लेकिन सचिव पद पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। सभी की नजर सचिव के नाम पर टिकी है।
मैनेजिंग कमेटी में ले. कर्नल टीसी सिंह, विंग कमांडर डीएस प्रसाद, ले. कर्नल पी रवि कुमार, फ्लाइट ले. अंकिता सांगवान, एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, गौरव नैयर, हेमेंद्र पाठक और सौरभ अग्रवाल चुने गए।
बैलेटिंग कमेटी में ले. कर्नल हुकुम सिंह राठौर, ले. हिमांशु सिंह बिष्ट, विंग कमांडर अजय धांडा, विंग कमांडर जतिनजीत सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला, हरसिमरन सिंह आनंद, अशोक सदान और डॉ. मनीष सिंघल शामिल हैं।
_________________________________
Post a Comment
0 Comments