आगरा-अलीगढ़ हाईवे किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

आगरा, 12 अक्टूबर। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे किनारे पत्थरों के बीच खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। केएमडी अस्पताल के पास मिली लाश के सिर पर गहरी चोट थी।
खबरों के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त 55 वर्षीय विजय सिंह के रूप में हुई, जो ट्रक चालक था और नगला किशनलाल का रहने वाला था।
परिजनों के अनुसार, विजय रविवार शाम माल लेकर कोलकाता जाने के लिए निकला था। साथ में पड़ोस का शेरा परिचालक था। रात करीब 11 बजे शेरा घर पहुंचा और बताया कि विजय किसी अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया। 
परिजन मौके पर पहुंचे तो घर से 500 मीटर दूर हाइवे किनारे शव पड़ा था। सिर के बाईं ओर गहरी चोट और खून बह रहा था। कुछ दूरी पर माल से लदी गाड़ी खड़ी थी।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने परिचालक शेरा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने और साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच जारी है।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments