प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता: अयोध्या और गोरखपुर फाइनल में भिड़ेंगे
अलीगढ़, 16 अक्टूबर।*l खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय खेल कार्यालय अलीगढ़ द्वारा 12 से 17 अक्टूबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए।
चौथे दिन मिर्जापुर बनाम मेरठ, गोरखपुर बनाम देवीपाटन, अलीगढ़ बनाम कानपुर मंडल, अयोध्या बनाम चित्रकूट मंडल, आगरा बनाम गोरखपुर मंडल, मिर्जापुर बनाम बरेली मंडल और अयोध्या बनाम मुरादाबाद मंडल के बीच मैच संपन्न हुए।
लीग मैचों के परिणाम -
- अयोध्या बनाम मुरादाबाद का मैच 1-1 से बराबर रहा।
- अलीगढ़ बनाम कानपुर मंडल के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।
- चित्रकूट बनाम प्रयागराज और झांसी बनाम चित्रकूट मंडल के मैच 0-0 से ड्रॉ रहे।
इसके बाद 4 टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल -
पहला सेमीफाइनल गोरखपुर बनाम लखनऊ मंडल के बीच हुआ, जिसमें गोरखपुर मंडल ने 6-1 से लखनऊ को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरा सेमीफाइनल वाराणसी बनाम अयोध्या मंडल के बीच हुआ, जिसमें अयोध्या मंडल ने 4-0 से वाराणसी को मात दी।
फाइनल मैच शनिवार को अयोध्या मंडल और गोरखपुर मंडल के बीच खेला जाएगा।
अयोध्या बनाम मुरादाबाद मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शशांक गुप्ता और अंजलि कंसल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश हॉकी की तकनीकी कमेटी लगाई गई है। इसमें टेक्निकल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, टेक्निकल ऑफिसर महेंद्र सिंह बोहरा, संजय गौतम तथा अंपायर, स्कोरर और जज की भूमिका में बृजेश कुमार, आशा कुमारी, मधु कुमारी, रश्मि सिंह, आरती मिथौलिया, प्रियंका कुमारी, शिवानी चौधरी, मनीष कुमारी और मुस्कान सागर शामिल हैं। यह सूचना क्रीड़ा अधिकारी अलीगढ़ पूनम लता राज द्वारा दी गई।
_________________________
Post a Comment
0 Comments