फतेहपुरसीकरी पुलिस को मिली सफलता - तीन पिस्टल, छह मैगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

आगरा, 24 अक्टूबर। फतेहपुरसीकरी थाना पुलिस और साइबर सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में चेकिंग के दौरान एक युवक को तीन अवैध पिस्टल और छह मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ट्रांस यमुना निवासी मनीष के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 12वीं पास आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में जुट गया था। उसने ये पिस्टल 10-10 हजार रुपये में खरीदी थीं और आगे सप्लाई करने की फिराक में था।
थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी में हथियार बरामद होने पर उसे हिरासत में लिया गया।
पुलिस अब हथियार सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही है। साइबर टीम की मदद से आरोपी के मोबाइल और संपर्कों की जांच की जा रही है कि हथियार कहां से लाए और किन्हें सप्लाई होने थे। उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
__________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments