साइबर एक्सपर्ट की चेतावनी - मोबाइल की लत ड्रग जैसी, APK फाइल पर न करें क्लिक
आगरा, 24 अक्टूबर। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स द्वारा संजय प्लेस स्थित एक होटल में साइबर सिक्योरिटी पर सेमिनार आयोजित किया गया। अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में यूपी पुलिस मुख्यालय के सलाहकार साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन ने व्यापारियों को जागरूक किया।
टंडन ने कहा कि नई जनरेशन में मोबाइल की लत ड्रग की तरह है। 13 साल से पहले बच्चों को मोबाइल न दें। स्पेलिंग में जरा सी चूक से बैंक बैलेंस खाली हो सकता है। सही पासपोर्ट वेबसाइट http://passportindia.gov.in है। उन्होंने बताया कि APK फाइल, गैस या चालान के SMS पर कभी क्लिक न करें। भूल से क्लिक हो जाए तो तुरंत सिम निकाल दें। साइबर क्राइम होने पर 1930 पर कॉल कर अकाउंट फ्रीज कराएं।
संचार साथी ऐप और कवच M-2 डाउनलोड करने, जीमेल पासवर्ड बदलते रहने और आधार-पैन को इमेज में न रखने की सलाह दी।
संचालन सचिन सारस्वत ने और धन्यवाद ज्ञापन केके पालीवाल ने किया। बैठक में राजकुमार अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा, नीतेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, विनय मित्तल के साथ ही अनेक सदस्य उपस्थित थे।
___________________________________
Post a Comment
0 Comments