सीजीएसटी की प्रधान आयुक्त और अन्य अफसरों ने की जनकपुरी में राम दरबार की आरती
आगरा, 16 सितम्बर। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधिकारियों ने बुधवार को भावना एस्टेट क्षेत्र में होने जा रहे जनकपुरी महोत्सव के कार्यालय पहुंचकर संध्या आरती की।
जनकपुरी महोत्सव समिति के भावना एस्टेट परिसर स्थित कार्यालय में प्रतिदिन संध्या आरती पूरे उल्लास के साथ मनाई जाती है। यहां प्रतिदिन कोई न कोई सामाजिक संस्था या विशिष्ट अतिथियों द्वारा आरती की जाती है।
बुधवार को जनकपुरी महोत्सव समिति के निमंत्रण पर सीजीएसटी कार्यालय संजय प्लेस की प्रधान आयुक्त सुरक्षा कटियार, संयुक्त आयुक्त पल्लव सक्सेना, सहायक आयुक्त विनय सिन्हा के साथ ही अधीक्षक प्रभाकर शर्मा, विद्या सागर यादव, भानू शर्मा इत्यादि अधिकारियों ने राम दरबार के दर्शन किए और आरती में भाग लिया।
इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव यादव, मनोज बंसल, संजय गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
_____________________________

Post a Comment
0 Comments