Agra News: खबरें आगरा की...
डाक्टरों की पढ़ाई के लिए अपना पार्थिव शरीर दान कर गई स्कूली टीचर मीनाक्षी मदान
आगरा, 28 अगस्त। जी जी रेजीडेंसी, पश्चिमपुरी निवासी रत्न मुनि जैन इंटर कालेज से सेवानिवृत्त टीचर मीनाक्षी मदान पत्नी स्व वेद प्रकाश मदान का गुरुवार को निधन गया था। उनकी इच्छानुसार शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के सहयोग से डॉक्टरों की पढ़ाई के लिए एस एन मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया गया।
देहदान के लिए परिजन संदीप बजाज ने कमेटी के संजीव गुप्ता से सम्पर्क किया। सूचना पर कमेटी के महासचिव राजीव अग्रवाल के निर्देश पर कमेटी के शववाहन से पार्थिव शरीर को एस एन मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डा अंजलि गुप्ता के निर्देशन में विभाग ने शव प्राप्त किया।
इस मौके पर मृतक के परिवार के नीरज मदान, सुनीता मदान, सपन मदान, आकांक्षा मदान मौजूद रहे। कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल, उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, ताराचंद गोयल व नंदकिशोर गोयल ने देहदानी परिवार की इस पहल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
________________________________________
टीयर्स की बच्चियों ने जिलाधिकारी को राखी बाँधी
आगरा, 28 अगस्त। टीयर्स बौद्धिक दिव्यांगजन संस्थान की प्रशिक्षण पा रही बच्चियाँ बुशरा, नंदिनी व रुचि ने जिलाधिकारी मनीष बंसल को राखी बाँधी।
________________________________________
पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह जूनियर का जोरदार स्वागत
आगरा, 28 अगस्त। जिला हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम के नेतृत्व में शुक्रवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी राजेंद्र सिंह जूनियर का जोरदार स्वागत किया गया।
राजेंद्र सिंह जूनियर राजधानी एक्सप्रेस से झांसी जाते समय आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रुके थे। वे रविवार को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले स्वर्गीय ध्यानचंद की जयंती पर झांसी में आयोजित खेल दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उनका स्वागत करने वालों में पूर्व हॉकी खिलाड़ी फिरोज खान और वीरेंद्र सिंह बॉबी भी शामिल थे।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments