Agra News: खबरें आगरा की....
वाइल्डलाइफ एसओएस ने देशभर में लगाए पांच लाख से अधिक देशी पौधे
आगरा, 03 जुलाई। वाइल्डलाइफ एसओएस ने देश के विभिन्न पुनर्स्थापना स्थलों पर पिछले पांच वर्षों में पांच लाख से अधिक देशी पौधे रोपित किए। देशभर में मनाए जा रहे वन महोत्सव के अवसर पर संस्था ने यह जानकारी दी।
संस्था द्वारा इसी वर्ष मथुरा स्थित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र में 2,000 से अधिक देशी पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान के दौरान जामुन, अनार, अमरूद, शहतूत, इमली, नीम, गूलर तथा कटहल जैसे फलदार एवं देशी वृक्ष लगाए गए, जिन्हें स्थानीय जैव विविधता को समृद्ध करने की क्षमता के आधार पर चुना गया। यह पहल उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित एलिफेंट प्रोजेक्ट, कर्नाटक के बनेरघट्टा भालू बचाव केंद्र तथा रामदुर्गा वैली हैबिटेट कंजर्वेशन प्रोजेक्ट जैसे प्रमुख पुनर्स्थापना स्थलों तक फैली हुई है। इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र स्थित लेपर्ड प्रोजेक्ट तथा जम्मू-कश्मीर में वाइल्डलाइफ एसओएस के विभिन्न परियोजना स्थलों पर भी वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक आवासों के पुनर्स्थापना के कार्य किए गए हैं।
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक एवं सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि यह उन पारिस्थितिक तंत्रों को पुनर्जीवित करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिन पर वन्यजीवों और मानव समुदायों दोनों का भविष्य निर्भर करता है।
_______________________________________
"प्लास्टिक छोड़ो–पर्यावरण जोड़ो" का संदेश दिया
आगरा, 03 जुलाई। बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर बोदला राहुल नगर में नागरिकों को एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा कपड़े एवं जूट के थैलों के उपयोग का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में डॉ. मदन मोहन शर्मा अध्यक्ष, संदीप यादव, विधायक शर्मा, रवि थापा, सैफ अली अब्बास, राहुल चौधरी, शिवम प्रजापति, ताहिर अब्बास, समीर, पप्पू, जीशान अल्वी, जीतू लोधी मौजूद रहे।
_______________________________________
होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफ्रास्ट वाले होटल्स के लिये राहत की जानकारी दी
आगरा, 03 जुलाई। पर्यटन अधिकारी सुरेश रावत एवं विशाल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जीवनी मंडी स्थित नेशनल चैम्बर सभागार में सदस्यों को होम स्टे एवं बेड एवं ब्रेकफ्रास्ट वाले होटल को मिलने वाली राहत के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर चैंबर पदाधिकारियों ने पर्यटन संबंधी आठ सूत्रीय मांगों को विस्तार से रखा। अधिकारी द्वय ने समस्याओं को निस्तारण हेतु उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने का आश्वासन दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल ने और संचालन होटल एंड रेस्टोरेन्ट प्रकोष्ठ के चेयरमैन राकेश कुमार चौहान ने किया। बैठक में नितेश अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संदीप अरोरा, संजीव जैन, सुनील गर्ग, ललित कुमार, रामकुमार, मोनू सिंह, जावेद अली, देवेन्द्र, अंकित बंसल, दीपक गुप्ता, सतीश चंन्द्रा, मुनेन्द्र शर्मा, राहुल गुप्ता, नरेन्द्र गुप्ता, अनूप गोयल, मयंक मित्तल, सिद्धार्थ नंदन, शिव कुमार शर्मा, अमन उपस्थित थे।
_______________________________________
स्पीड टैलेंट हंट क्रिकेट ट्रायल में 14 जिलों से 1,300 खिलाड़ी भाग लेंगे
आगरा, 03 जुलाई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर ने बताया कि पांच और छह जुलाई की शहर में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के स्पीड टैलेंट हंट क्रिकेट ट्रायल्स में 14 जिलों से लगभग 1,300 खिलाड़ी भाग लेंगे।
ये ट्रायल्स सेंट जोन्स कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर सुबह आठ बजे से होंगे। इस टैलेंट हंट का उद्देश्य तेज़ गेंदबाज़ी की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। इस दौरान यूपीसीए के चयनकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments