खाद्य विभाग ने फ्लोर मिलों से आटा एवं मैदा उत्पादों के 16 नमूने भरे

आगरा, 31 जुलाई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आटा, मैदा, सूजी, बेसन एवं दलिया निर्माण एवं विक्रय प्रतिष्ठानों पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रतिष्ठानों से कुल 16 विधिक खाद्य नमूने संग्रहित किए गए। 
इन प्रतिष्ठानों में गणेश कंज्यूमर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, भागूपुर से 05 नमूने (आटा, बेसन, दलिया, मैदा एवं सूजी), बी.पी. फ्लोर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड, भागूपुर से 01 आटा एवं 01 फोर्टिफाइड गेहूँ के आटे का नमूना, लक्ष्मी नारायण आटा मिल, मलपुरा, आगरा से 01 गेहूँ के आटे का नमूना, आगरा रोलर फ्लोर मिल्स, मथुरा रोड, आगरा से 02 नमूने (गेहूँ का आटा एवं मैदा), अग्रवाल फूड्स, नगला कमाल रोड, खेरागढ़ से 01 गेहूँ के आटे का नमूना, कन्हैया फ्लोर मिल से 01 गेहूँ के आटे का नमूना, आगरा फ्लोर मिल, सेवला जाट, ग्वालियर रोड, आगरा से 02 आटे के नमूने, गुप्ता एंटरप्राइजेज फ्लोर मिल से 02 आटे के नमूने शामिल हैं। 
संग्रहित सभी खाद्य नमूनों को परीक्षण हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा नियमावली के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II महेंद्र कुमार का कहना है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद आगरा द्वारा जनस्वास्थ्य के संरक्षण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments