जिलेभर में फर्टिलाइजर विक्रेताओं पर छापे, खाद की कालाबाजारी पर सख्त हुआ प्रशासन, 16 नमूने जांच को भेजे
आगरा, 02 जुलाई। कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने, अधिक मूल्य उर्वरक की बिक्री, जमाखोरी, कालाबजारी को रोकने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले में उर्वरक (फर्टिलाइजर) विक्रेताओं की दुकानों/गोदामों पर छापेमार कार्रवाई की गई।
तहसील सदर एवं किरावली में जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, तहसील बाह एवं खेरागढ़ में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, तहसील एत्मादपुर एवं फतेहाबाद में उप कृषि निदेशक, अपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा आकस्मिक छापामार कार्यवाही की गयी।
तहसील एत्मादपुर में न्यू के सी त्यागी खाद बीज भन्डार, धाकरे खाद बीज भन्डार एवं तहसील फतेहाबाद में कुशवाह खाद बीज भन्डार, तैगुरिया खाद बीज भन्डार, दीपक बीज भन्डार, सांई ट्रैडर्स फतेहाबाद, शकुन्तला खाद बीज भन्डार, दुबे खाद बीज भन्डार इत्यादि का निरीक्षण किया गया।
तहसील बाह में पूजा खाद भन्डार, गिर्राज खाद भन्डार, बिधौलिया खाद बीज भन्डार इत्यादि का निरीक्षण किया गया। तहसील किरावली में आशी खाद बीज भन्डार, किसान खाद बीज भन्डार, इत्यादि का निरीक्षण किया गया।
जांच टीमों द्वारा 16 उर्वरक नमूने संग्रहित किये गये, जिनको परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। उर्वरक नमूने अमानक स्तर पर पाये जाने पर उर्वरक नियत्रंण आदेश के प्राविधान के तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी।
टीमों द्वारा उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि कृषकों को उनकी जोत के आधार पर, आधार कार्ड और खतौनी के साथ संस्तुत मात्रा में निर्धारित दर पर बिना किसी अन्य उर्वरकों की टैगिंग के उपलब्ध कराएं। यदि किसी विक्रेता की शिकायत प्राप्त हुई तो जांचोपरान्त कठोर कार्यवाही की जायेगी।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments