देश के प्रसिद्ध शूटिंग कोच और एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली, 12 जून। देश के प्रसिद्ध भारतीय शूटिंग कोच और एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता जसपाल राणा का शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। वे 49 वर्ष के थे।
बताया जा रहा है जर्मनी के म्युनिख शहर में आयोजित किए गए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से भारतीय दल के साथ लौटते हुए उड़ान में वह बीमार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। 
जसपाल राणा म्यूनिख से स्वदेश वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उनको असहज महसूस हुआ। फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने पर जसपाल राणा को असहज महसूस करने की शिकायत पर एयरपोर्ट से साकेत के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। मैक्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान जसपाल राणा ने अंतिम सांस ली।
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के एक सूत्र ने बताया, 'जसपाल को विमान में अच्छा महसूस नहीं हो रहा था और दिल्ली पहुंचने के बाद वह सीधे अस्पताल गए जहां टेस्ट के बाद उन्हें एक स्टेंट डाला गया।'
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
एक खिलाड़ी के तौर पर शानदार करियर के बाद जूनियर टीम के कोच और हाई परफार्मेंस ट्रेनर के रूप में भी राणा का करियर उपलब्धियों से भरा रहा। उनके मार्गदर्शन में मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीते थे। वह पिछले साल फरवरी माह से 25 मीटर पिस्टल में भारत के हाई परफार्मेंस कोच थे। जसपाल राणा अब बतौर कोच उभरती निशानेबाजी प्रतिभाओं को निखारने, दिशा देने का काम कर रहे थे. उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
______________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments