आगरा, 25 जून। तहसील फतेहाबाद के जय गिर्राजजी महाराज आइस एंड शीतगृह प्रा.लि. के स्वामी पर आरोप बिना सूचना दिए किसानों का आलू बेच दिए जाने का आरोप लगा है। किसानों की शिकायत है कि कोल्ड संचालक ने बाद में चेक दिए लेकिन वे भी बैंक में बाउंस हो गए। विवाद बढ़ने पर आलू भंडारण विवाद निस्तारण समिति ने किसानों और शीतगृह स्वामी दोनों पक्षों को तारीख देकर बुलाया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डौकी के आधा दर्जन किसानों ने तहसील फतेहाबाद के गांव गुटावई वाजिदपुर स्थित मै. जय गिर्राज जी महाराज आइस एंड शीतगृह प्रा.लि. के स्वामी पर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कोल्ड स्टोरेज में अपने आलू का भंडारण किया था। इसके कुछ दिन बाद वह कोल्ड स्टोरेज आलू बेचने के लिए गए। पहले तो कोल्ड स्टोर के कर्मचारी गुमराह करते रहे कि उनका लॉट गुम हो गया है। पुराने रजिस्टर में देखते हैं कि वह कहां भंडारित हैं। इस तरह कोल्ड स्टाफ ने कई दिन बिता दिए। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
आखिरकार मालिक को बताना पड़ा कि आलू को बेच दिया गया है। इसके बाद रुपये मांगे तो चेक थमा दिए गए। चेक को बैंक में लगाया तो वे बाउंस हो गए। अब कोल्ड स्टोर मालिक किसानों से चेक वापस मांग रहा है। आलू भंडारण विवाद निस्तारण समिति के पास आई शिकायत में छह किसान थाना डौकी के गांव मड़ी निवासी और एक गैलाना का निवासी हैं। 
इस मामले में जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि साक्ष्यों की जांच कर दोनों पक्षों का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। 
________________________________________