व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती, जेवर, नकदी लूट ले गए
आगरा, 15 जून। थाना बाह क्षेत्र के जरार में रविवार की देर रात हथियारबंद बदमाश व्यापारी के घर धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट ले गए। इस दौरान बदमाशों ने तमंचों के बल पर सभी को बंधक बनाये रखा। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाह कस्बे के जरार निवासी व्यापारी अमरीश गुप्ता अपनी पत्नी लक्ष्मी और मां चंद्रकांता के साथ घर में थे। रविवार की रात करीब एक बजे बदमाशों ने पहले घर की बिजली काट दी।
पंखा बंद होने पर परिवार के सदस्य जाग गए।
इसी दौरान बदमाश घर में घुस आए और तमंचों के बल पर सभी को बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में रखी नगदी और जेवरात समेट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
पीड़ित परिवार ने बताया कि बदमाश काफी देर तक घर में रहे और आराम से सामान समेटकर ले गए। डकैती से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।
______________________________________

Post a Comment
0 Comments