Agra News: खबरें आगरा की...
ललित कला संस्थान की आर्ट गैलरी में लगी पेंटिंग्स प्रदर्शनी
आगरा, 10 जून। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश व ललित कला संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई कार्यशाला की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी बुधवार को ललित कला संस्थान की आर्ट गैलरी में लगाई गई।
प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ कलाकार डॉ अशोक कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि संस्कार भारती ब्रज प्रांत के महामंत्री नंद नंदन गर्ग, ओम स्वरूप गर्ग, राज्य ललित कला अकादमी की सदस्या डॉ आभा सिंह, विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन पुस्तकालय प्रभारी डॉ सुनील उपाध्याय ने फीता काटकर व मां सरस्वती की ललित कला संस्थान के उप निदेशक और कार्यशाला व प्रदर्शनी के संयोजक डॉ मनोज कुमार ने बताया कि इस 20 दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षित प्रतिभागियों के द्वारा प्रदर्शनी में 70 से अधिक पेंटिंग्स लगाई गई हैं। इन्हें छोटे बच्चों से लेकर के पोस्ट ग्रेजुएशन तक के छात्रों व गृहिणियों द्वारा तैयार किया गया है।
इस कार्यशाला के प्रशिक्षक मयंक प्रताप सिंह, हिमांशु तथा निवेदिता सिंह ने सभी को प्रशिक्षित किया है
ज्योति माहेश्वरी, कामिनी तोमर, नीतू वर्मा आदि की पेंटिंग्स की सभी ने सराहना की, इस अवसर पर पेंटिंग लगाने वाले छात्र अभिषेक, राहुल सौरभ, सृस्टि, कंचन, ललित कला संस्थान के छात्र सौरभ ने पोट्रेट बनाये जिनमें AI के माध्यम से सुंदरता प्रदान की गयी है साथ ही शिव मंगल, रिद्धिमा सिंह, ममता सिंह, निशि, अरुण, दीक्षा, शिल्पी जैन, ऋषिका जैन, मोहिनी, तनिष्का, देवेश थापर, सैयद मोहसिन आजम, इरा, जानवी, खुशी, विधान आदि की पेंटिंग को दर्शकों द्वारा प्रशंसा की गई।
प्रदर्शनी सोमवार 15 जून तक प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक ललित कला संस्थान की आर्ट गैलरी में लगी रहेगी।
_________________________________________
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का आयोजन
आगरा, 10 जून। लॉयर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ एवं एकादशी उद्यापन महोत्सव में छठवें दिवस श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे। कथा व्यास भरतलाल ने भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का वर्णन किया।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रतीकात्मक आयोजन भी संपन्न कराया गया।
इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान एवं परीक्षित योगेश भारद्वाज तथा उनकी धर्मपत्नी कुसुम लता भारद्वाज हैं।
कथा के दौरान सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति की प्रीति मिश्रा, बृजेश गौतम, नरेंद्र शर्मा, हरिमोहन शर्मा, मुरली मोहन शर्मा, विनोद शर्मा, अनिल पाठक, डॉ. प्रमोद रावत, आशुतोष गौतम, राजेंद्र पाराशर, विष्णु उपाध्याय, अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 11 जून को एकादशी उद्यापन, विशेष पूजन, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ महोत्सव का समापन होगा।
_________________________________________
मेट्रो परियोजना के कारण व्यापारियों को हो रही परेशानियों को उठाया
आगरा, 10 जून। नेशनल चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारर्पाेरेशन लिमिटेड के परियोजना निदेशक अरविन्द कुमार राय से मिला और प्रतापपुरा क्षेत्र में मेट्रो परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य के कारण स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, दुकानदारों तथा यात्रियों को लगभग चार माह से हो रहीं अनेक कठिनाइयों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा मांग की गयी कि प्रतापपुरा क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य दिन एवं रात में प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये।
परियोजना निदेशक अरविन्द कुमार राय ने चैम्बर को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंतर्गत पाईलिंग का कार्य समाप्त करते हुए अतिशीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आगरा कॉलेज से आगरा कैंट तक का मैट्रो का कार्य भी दुतगति से किया जा रहा है जिसे शीघ्र ही समाप्त कर दिया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल, केके पालीवाल, सीताराम अग्रवाल, संजय अग्रवाल शामिल थे।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
प्रधानमंत्री को फेम के प्रदेशाध्यक्ष ने दी बधाई
आगरा, 10 जून। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी लगातार 12 वर्षों तक देश के प्रधानसेवक के रूप में सेवा करने की उपलब्धि पर बधाई प्रेषित की।
पत्र में प्रधानमंत्री की अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख कर व्यापार जगत को 'एक राष्ट्र-एक कर' को व्यापारी हित की उपलब्धि बताया एवं जी एस टी-2 को आम उपभोक्ता के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके अलावा डिजिटल भुगतान, सड़क निर्माण, नल से जल आदि अनेक योजनाओं का भी उल्लेख किया।
__________________________________________
12 जून को महाराजा सूरजमल के विजय दिवस के अवसर पर जहांगीर महल में गूंजेगी
आगरा, 10 जून। प्रगतिशील जाट महासभा भारत द्वारा सर्किट हाउस में आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें विधायक डॉ जी एस धर्मेश ने कहा कि भरतपुर नरेश महाराजा सूरजमल के विजय दिवस 12 जून के उपलक्ष्य में आगरा किले के प्रांगण में स्थित जहांगीर महल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के न होकर बल्कि सभी समाज के लिए प्रेरणादाई है। संस्था अध्यक्ष पुरुषोत्तम फौजदार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 12 जून को आयोजित होने वाले विजय दिवस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सहित कई मंत्री शामिल होंगे और लखनऊ से आए कलाकार शौर्य और पराक्रम से जुड़े प्रसंगों का मंचन करेंगे।
इस दौरान यादराम सिंह वर्मा, प्रताप सिंह चाहर, उदय वीर सिंह चाहर, भाजपा महानगर महामंत्री महेश शर्मा, उपाध्यक्ष मनमोहन कुशवाह, रोहित कत्याल, मोहन सिंह सोलंकी, संजय खिरवार, राजेंद्र सिंह चाहर, शिव कुमार जुरैल, महेश चाहर, राजेंद्र चौधरी, बजरंगी चौधरी, टोनी पचौरी, कृपाल सिंह, नवल सिंह फौजदार, भारत सिंह चाहर, गोल्डी भगौर आदि उपस्थित रहे।
__________________________________________
किसी के अंधेरे जीवन में उजाला करने के लिए आज ही नेत्रदान का संकल्प लें
आगरा, 10 जून। विश्व नेत्रदान दिवस पर बुधवार को हेल्प आगरा की ओर से नेत्रदान संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। हेल्प आगरा भवन, मोती कटरा पर आयोजित कार्यक्रम में नेत्रदान के प्रति जागरूक करते हुए मृत्योपरांत नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भरे और भरवाए गये। नेत्रदान के महत्व के साथ समाज में नेत्रदान के प्रति फैली भ्रांतियों एवं धारणाओं को दूर किया।
अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि अग्नि में जलने वाली आंखों को बचाकर हम किसी दृष्टीहीन के जीवन में उजाला कर सकते है। महासचिव गौतम सेठ ने कहा कि नेत्रदान के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता। नेत्रदान टीम सूचना पर घर आकर ही काॅर्निया प्राप्त करती है। इस मौक पर संकल्प पत्र भरने वालों में विष्णु यादव, नमृता यादव नामनेर, जलज गोयल मानपाड़ा के अलावा अशोक बंसल, नंदकिशोर गोयल, राजीव गुप्ता, डा. मुकुल अग्रवाल, डा.विशाल गुप्ता, सुनील प्रभाकर, मनीष गर्ग, जगवीर सिंह शामिल रहे।
__________________________________________

Post a Comment
0 Comments