लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में चलती बस बनी आग का गोला

आगरा, 04 मई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में सोमवार की तड़के तेज रफ्तार से दौड़ रही एक निजी कंपनी की बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 32 यात्री सवार थे। सभी समय रहते बस से उतर गए और एक बड़ा हादसा टल गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस “मन्नत ट्रैवल्स” की थी, और लखनऊ से गुरुग्राम की ओर जा रही थी। तड़के करीब चार बजे बस के पिछले टायर से अचानक चिंगारी उठी, जिसने देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
बस चालक हरेंद्रवीर ने तुरंत बस को किनारे रोका और यात्रियों को बाहर निकलने को कहा। समय रहते आग का पता चलने से सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दो दमकलों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल गई और यात्रियों का सामान भी आग में खाक हो गया। प्रशासन ने सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बसों की व्यवस्था की। 
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments