आगरा पब्लिक स्कूल की बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

आगरा, 04 मई। थाना सिकंदरा क्षेत्र में अकबरा रोड पर सोमवार की सुबह आगरा पब्लिक स्कूल की बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। 
घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे की है। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गांव अकबरा निवासी राकेश कुमार (35 वर्ष) पुत्र सोहनलाल सिकंदरा सब्जी मंडी में काम करता था। सुबह करीब सात बजे बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। तभी बच्चों को लेकर आ रही आगरा पब्लिक स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। राकेश की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। 
परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग करते हुए शव को कालेज प्रांगण में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं मानने को तैयार नहीं थे। मामला बढ़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments