भाजपा ने मनाया तीन राज्यों में जीत का जश्न, आतिशबाजी, पुष्प वर्षा और मिष्ठान वितरण

आगरा, 04 मई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, पॉन्डिचेरी, असम में पार्टी की जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ता ढोल, नगाड़ों पर नाचने लगे। आतिशबाजी, पुष्प वर्षा और मिष्ठान वितरण कर सभी ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा कि यह पश्चिम बंगाल के नए उदय का दिन है, भाजपा की विजय की सुनामी है। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने कहा कि असम, बंगाल और पॉन्डिचेरी का जनादेश भाजपा सरकार के सुशासन, राष्ट्र प्रथम और विकास की भावना के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। 
कार्यक्रम में  विधायक डॉ जी एस धर्मेश, एम एल सी विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, रोहित कत्याल, राहुल सागर, दीपू जादोन, मनवीर चौहान,नवीन गौतम, मनमोहन कुशवाह,अनिल सारस्वत,अंकित शर्मा, विक्रांत तिवारी,शरद चौहान,गौरव शर्मा,गौरव राजावत, शैलू पंडित,हिमांशु ठाकुर,विक्रांत कुशवाह,निर्मला दीक्षित,मंजू गुप्ता,अनीता खरे, डॉक्टर निधि शर्मा,अंजू गर्ग, माधुरी माहोर,हेमा चौहान,मंडल अध्यक्ष राहुल जैन,योगेश प्रजापति,पिंटू शर्मा,राजेश प्रजापति,जय सिंह सरदारा उपस्थित रहे।
__________________________________________
जनता के अटूट विश्वास और विकासवादी राजनीति की विजय - नवीन जैन 
आगरा, 04 मई। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने इसे जनता के अटूट विश्वास और विकासवादी राजनीति की विजय बताया। उन्होंने कहा कि इन राज्यों की जनता ने जातिवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए सुशासन, विकास और पारदर्शिता के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। 
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सांसद नवीन जैन के निवास पर एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने सांसद नवीन जैन को फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद पंकज अग्रवाल, भाजपा महिला नेत्री ममता शर्मा, रवि कुमार, विनोद अग्रवाल, युवा भाजपा नेता वंश अग्रवाल मौजूद रहे।
__________________________________________
प.बंगाल भय व आतंक से मुक्त लग रहा - पुरुषोत्तम खंडेलवाल 
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में भाजपा - एनडीए की विजय को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान राष्ट्रभक्तों की भूमि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की पराजय से ऐसा लग रहा है जैसे प.बंगाल आज भय व आतंक से मुक्त हो गया है और वहां लोकतंत्र पुनः बहाल हो गया है।
__________________________________________
श्रीराम चौक मंदिर में श्रीराम आरती का आयोजन
तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में सोमवार की शाम कमला नगर स्थित श्रीराम चौक मंदिर में श्रीराम आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद नवीन जैन ने कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से भगवान श्रीराम की आरती कर देश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। 
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां दीप प्रज्वलन और फूलों की सजावट ने आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद पंकज अग्रवाल, मनोनीत पार्षद अमित अग्रवाल, भाजपा नेत्री ममता शर्मा, वंश अग्रवाल, आशा अग्रवाल, दुष्यंत शर्मा, शैलू पंडित, शोभित शर्मा, आर्यन श्रीवास्तव, पूजा जैन, चंद्रेश गर्ग मौजूद रहे।
__________________________________________
छावनी परिषद मंडल के भाजपाइयों ने मनाया जश्न 
भारतीय जनता पार्टी छावनी परिषद मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहजादी मंडी में पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं मिष्ठान वितरण किया और आतिशबाजी की। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष विजय कुमार, मंडल उपाध्यक्ष सुमित सक्सेना, अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र जैन, अनिल सान्याल, अंकित कश्यप, किशन कुमार, सिंधु गुप्ता, संजीव कपूर, रवि मेहता, गिरजा शंकर शर्मा, दीपक राजपूत, विजय सक्सेना, विशाल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
__________________________________________
यह जन-जन के विश्वास की जीत- उपेंद्र सिंह 
भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जन-जन के विश्वास की है, यह जीत विकास और सुशासन की है। नया भारत – पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास, विकास की नीतियों और सुशासन की जीत है। भाजपा को मिले इस अभूतपूर्व जनादेश को उन्होंने “जनता के अटल विश्वास का विजयी घोष” बताया।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments