मुख्यमंत्री आगरा आकर पहले मथुरा जाएंगे, लौटकर करेंगे ग्रेटर आगरा योजना का शिलान्यास

आगरा, 06 अप्रैल। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सात अप्रैल को यहां आ रहे हैं। हालांकि आगरा आते ही पहले वे मथुरा-वृन्दावन के लिए रवाना होंगे और वहां से लौटकर ग्रेटर आगरा योजना का शिलान्यास करेंगे।
जिला सूचना अधिकारी शीलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 13:25 बजे लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से रवाना होकर 14:10 बजे यहां खेरिया सिविल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 
यहां से पहले हेलीकॉप्टर से मथुरा-वृन्दावन जाएंगे। वहां से वे 16:25 बजे आगरा के रायपुर रहनकला पर निर्मित हेलीपैड पर पहुंचेंगे और 16:30 बजे से 17:30 बजे तक आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही ग्रेटर आगरा योजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से खेरिया हवाई अड्डे पर आकर 17:50 बजे राजकीय विमान से लखनऊ लौट जाएंगे।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments