डीसीपी कार्यालय के बाहर निर्वस्त्र हुआ युवक!!

आगरा, 06 अप्रैल। जिला कलक्ट्रेट परिसर में स्थित डीसीपी सिटी कार्यालय में सोमवार को शाहगंज निवासी एक युवक ने कथित तौर पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के विरोध में निर्वस्त्र होकर हंगामा किया। युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका है। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवक अपनी किसी शिकायत को लेकर कई दिन से पुलिस के चक्कर काट रहा था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो पा रही थी। इसी हताशा में डीसीपी सिटी कार्यालय के बाहर उसने सार्वजनिक रूप से अपने कपड़े उतार दिए। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को सकते में डाल दिया और महिलाओं के बीच शर्मिंदगी का माहौल उत्पन्न हो दिया। कुछ लोगों ने तुरंत उसके शरीर पर कपड़ा लपेटा और एक कमरे में ले गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और युवक को शांत कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे काबू में लिया गया। 
आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया, इस कारण उसे इस तरह का कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की आशंका भी जताई जा रही है। उसके इस व्यवहार के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए पुलिस उससे पूछताछ करने का प्रयास कर रही है। 
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments