होटल के कमरे में प्रेमिका ने ले ली अपने प्रेमी की जान! कारण जानने में जुटी पुलिस
आगरा, 17 अप्रैल। जिले के थाना इटौरा क्षेत्र में प्रेमिका द्वारा अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने की खबर है। आरोप है कि प्रेमिका ने शुक्रवार को होटल के कमरे में हथौड़े से वार कर प्रेमी का सिर फोड़ दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह वारदात दोपहर करीब 12 बजे की बताई गई है। क्षेत्र में स्थित होटल ताजपथ के एक कमरे में युवक का शव मिला। चौंकाने वाली बात रही कि प्रेमिका शव के पास ही बैठी थी। बताया जा रहा है कि युवक सुबह के समय प्रेमिका को लेकर होटल में पहुंचा था। किसी बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद हो गया, जो हिंसक रूप ले बैठा।
कमरे से आ रहे शोर-शराबे को सुनकर होटल संचालक मौके पर पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
होटल वालों के जानकारी देने पर प्रेमी परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह खौफनाक कदम उठाया गया। पुलिस अब दोनों के रिश्ते, होटल में आने की वजह और घटना से पहले की परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments