Agra News- 2: खबरें आगरा की -2...

नीले व पंचशील ध्वजों से पटी भीमनगरी, मंच पर कटेगा केक
आगरा, 13 अप्रैल। डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के लिए 31वीं भीमनगरी का आयोजन शाहगंज स्थित जीआईसी मैदान पर सज रही भीमनगरी में बोधित्व शैली पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक की कल्पनाओ का महल अपना स्वरूप ले चुका है। ग्यासपुरा क्षेत्र 15 से 17 अप्रैल तक तीन दिवसीय भीमनगरी महोत्सव के लिए पूरी तरह तैयार है। 
क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि शहरवासियों के बैठने के लिए मंच के सामने महापुरुषों के नाम के आठ ब्लॉक बनाये गए हैं। महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्यासपुरा और शाहगंज के साथ-साथ करीब छह किलोमीटर तक विद्युत सजावट की जा रही है। संयोजक राहुल सागर व कोषाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को जीआईसी मैदान पर बने भीमनगरी के मंच पर बाबा साहेब के जन्मदिन का केक कटा जायेगा। 15 अप्रैल को भीमनगरी का उद्द्घाटन थाईलैंड से आए विद्वान भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो करेंगे और मंच पर प्रख्यात पंजाबी लोकगायिका गिन्नी माही की संगीत संध्या का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे। 16 अप्रैल को आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में बौद्ध रीति-रिवाज से दहेज़ रहित सौ जोड़ों के सामूहिक विवाह होंगे। सौ घोड़ो पर सौ दूल्हों की बारात भव्य बैण्ड बजो के साथ तहसील से जीआईसी पहुंचेगी। मंच पर संगीत संध्या में गायक अनुज जाटव पियावली व देवीराम पप्पू अपनी प्रस्तुति देंगे। 17 अप्रैल को समापन पर प्रबुद्ध वर्ग व मेधावी सम्मान समारोह में लगभग 250 बच्चो का सम्मान और अगली भीमनगरी स्थल की औपचारिक घोषणा होगी। बाबा साहेब के गीतों से मंच पर इंडियन आइडल फेम श्रेया वर्मा व गायिका श्रष्टि सरगम गीतों की प्रस्तुति देंगी।
__________________________________________
भाजपाइयों ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीपदान किया
आगरा, 13 अप्रैल। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा भीम राव अम्बेडकर के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा ईदगाह कुतलुपुर पर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीपदान किया। 
कार्यक्रम में विधायक डॉ जी एस धर्मेश ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त क्रांति आई है और चिकित्सा की बेहतर व्यवस्थाओं से जनता को लाभ मिला है। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब का जन्मदिन कर महानगर के सभी 1817 बूथों पर चित्र पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर किया जाएगा।
कार्यक्रम में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए जाटव समाज के रतन के तौर पर अनिल देव, राजा बाबू, बिल्लू मिस्त्री, राजकुमार बर्मन, सोहन सिंह को माला और दुपट्टा पहनाकर अभिवादन किया गया।
वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक केशो मेहरा, क्षेत्रीय मंत्री अशोक पिपल, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, दीपू जादोन, नवीन गौतम, मनवीर चौहान, रोहित कत्याल, विकास भारद्वाज, अनीता खरे, नेहा गुप्ता, माधुरी माहोर, अनिल सारस्वत, मुकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विवेक लोधी, प्रवीन जैन, रमा शर्मा, जयदीप सोनकर, राहुल, अर्जुन कोहली, आयुष जैन, किशोर जाटव, एम एस संतोष आदि उपस्थित रहे।
__________________________________________
विधायक ने किया बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण 
आगरा, 13 अप्रैल। संविधान निर्माता बाबा साहब डा भीमराव आंबेडकर की जयंती पर दीनदयाल मंडल के नारायण नगर बोदला में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और क्षेत्रीय जनता को संबोधित किया।
इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशफाक सैफी, महानगर उपाध्यक्ष राहुल सागर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल, मंडल उपाध्यक्ष शैलेन्द्र उपाध्याय, महामंत्री मनोज चौहान, पार्षद नितीश भारद्वाज, श्यामवीर सिंह, जवाहर सिंह चौधरी, अरवेश कठेरिया कार्यक्रम संयोजक शिवकुमार भाल आदि उपस्थित रहे।
__________________________________________
डा सैमुअल हैनीमैन की जयंती मनाई
आगरा, 13 अप्रैल। होम्योपैथी कैमिस्ट फेडेरेशन ने सोमवार को डा सैमुअल हैनीमैन की जयंती धूमधाम से मनाई। इसके लिए सभी होम्योपैथी दवा विक्रेता कारगिल पेट्रोल के पास स्थित होटल द जेल में उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि डॉ सीमा गुप्ता और जिला होम्योपैथिक ऑफिसर डॉ पी के कुलश्रेष्ठ थे।
शुरुआत में डॉ हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद डॉ. केदार नाथ जैन ओर डॉक्टर राम कुमार अग्रवाल ने डॉ हैनीमैन के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस बैठक में डॉ आशीष ब्रह्मभट्ट ने प्रशासन और सरकार से अपील की कि होम्योपैथिक ड्रग लाइसेंस अब ऑनलाइन जारी करे। अभी भी ये लाइसेंस मैनुअली जारी होते हैं। यह भी कहा कि होम्योपैथी गरीबों की पैथी है। अतः इस पैथी को सरकार टैक्स में जीरो परसेंट करे। मुख्य अतिथियों ने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही अपने अधिकारियों से इस पर बात करेंगे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ विवेक जैन, ओम प्रकाश उपाध्यक्ष, भीकम सिंह, डॉ भारत भूषण, गोपाल, आशीष अग्रवाल, गौतम वर्मा ने भाग लिया।
__________________________________________





ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments