Agra News : खबरें आगरा की....
नगर निगम ने मोती कटरा रोड से हटाए अतिक्रमण
आगरा, 30 मार्च। नगर निगम की टीम ने सोमवार को मोती कटरा रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए। निगम की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान समेट लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम ने यह कार्रवाई एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की शिकायत पर की। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण, विशेष रूप से हेल्प आगरा भवन के निकट और मोती कटरा रोड तिकोनिया पर ठेला-खोमचा और अन्य अवैध कब्जों के कारण मरीजों, तीमारदारों और आम नागरिकों को हो रही परेशानी की शिकायत नगर आयुक्त से की थी। सड़क किनारे अनियंत्रित ठेलों और अस्थायी दुकानों के कारण आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही थीं।
_______________________________________रिवर कनेक्ट कैंपेन ने मनाया सालाना जलसा
आगरा, 30 मार्च। रिवर कनेक्ट कैंपेन का सालाना सांस्कृतिक जलसा, नृत्य ज्योति कथक केंद्र के कला प्रांगण में रविवार की शाम नगर के कलाप्रेमियों की संगत में संपन्न हुआ।
नृत्य ज्योति कथक केंद्र की निदेशक डॉ ज्योति खंडेलवाल के निर्देशन में बाल कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। रिवर कनेक्ट कैंपेन के बृज खंडेलवाल ने यमुना नदी शुद्धिकरण अभियान की प्रमुख मांगों का उल्लेख करते हुए सरकार से आग्रह किया कि आगरा शहर की जीवन रेखा, जीवनदायिनी मां यमुना की सुधि लेने का वक्त आ गया है। अभियान से जुड़े राहुल नंदवंशी, दीपक राजपूत, चतुर्भुज तिवारी, पद्मिनी अय्यर, विशाल झा, डॉ महेश धाकड़, देव प्रकाश शर्मा, रिमझिम वर्मा, संजय, सचिन उपस्थित रहे।
_______________________________________
शमशाबाद में सरस्वती शिशु मंदिर ने मनाया वार्षिक समारोह, टॉपर्स को मिले पुरस्कार
आगरा, 30 मार्च। शमशाबाद स्थित शहीद सीताराम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय के प्रांगण में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजन किया गया। शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर शर्मा, किसान मोर्चा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष संतोष सिकरवार आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में प्रबंधक जयेश कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं अन्य सभी अतिथियों का माला व स्वागत पट्टिका पहनाकर अभिनंदन एवं स्वागत किया। शिशु वर्ग और बाल वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, श्याम सुंदर शर्मा, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष संतोष सिकरवार व समिति अध्यक्ष छीतरमल गुप्ता, प्रबंधक जयेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा कान्हा गुरु एवं प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।विभिन्न सह-पाठ्यक्रम प्रतियोगिताओ कला, मेहंदी,राखी निर्माण, गायन, रंगोली, नाटक प्रस्तुति तथा संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। वार्षिक परीक्षा परिणाम में शिशु वर्ग के छात्रों में तन्मय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिकाओं में अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग (कक्षा 6-8) में विशाल माहौर प्रथम स्थान पर रहे।
विद्यालय प्रबंधक जयेश कुमार गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य पोहप सिंह चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शैक्षिक प्रमुख आचार्य रामवीर फौजदार ने किया। कार्यक्रम में उप प्रबंधक विवेक गुप्ता, हरिकेश झा, डॉ श्वेता गुप्ता, उमेश गुप्ता, रितेश गुप्ता, श्रीभगवान राठौर, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष संदीप गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप भंडारी, जितेंद्र जासावट, रवि सविता, हरेंद्र सविता, अमित गुप्ता, राजीव जैन, संजू जैन, रविकांत सिंह, श्वेता पीयूष गुप्ता, श्वेता गुप्ता, मातृ मण्डल सेवा भारती जिलाध्यक्ष डिंपल गुप्ता, डॉ नीलम शर्मा राधा गुप्ता रमा बहन, मनोज कुशवाह, आसाराम शाक्य, लक्ष्मण सिंह, विपिन कुमार मौजूद रहे।
_______________________________________
चामुण्डा देवी मंदिर का वार्षिक मेला शुरू
आगरा, 30 मार्च। राजामंडी स्टेशन के निकट स्थित मां चामुण्डा देवी मंदिर का सोमवार को वार्षिक मेले का शुभारम्भ हुआ। सिर पर कलश लिए महिलाओं और बैंड बाजों के साथ आकर्षक शोभायात्रा भी निकाली गई।
प्रातः मंदिर परिसर में मां चामुण्डा का विधिविधान से पूजन किया गया। कलश स्थापना के उपरान्त कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हेमा भगोर ने किया।
शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर व मां चामुण्डा की झांकी की आरती कर स्वागत हुआ। यह यात्रा मंदिर से प्रारम्भ होकर, न्यू राजामण्डी, तोता का ताल, लोहामण्डी चौराहा, बल्देवगंज, लोहामण्डी बाजार, राजामण्डी रेलवे फाटक से बाजार होते हुए, सेंट जॉन्स चौराहा, किदवई पार्क से पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर महन्त वीरेन्द्र नाथ ब्रह्मचारी, डॉ. सुरेन्द्र सिंह भगोर, कमल अग्रवाल, संयोजक राहुल राज, भानू शर्मा, विष्णु चौधरी, राकेश वर्मा, रवि सिसौदिया, शरद चौहान, हेमन्त प्रजापति, आशीष जैन, संतोष शर्मा, चिराग शर्मा आदि उपस्थित थे।
_______________________________________
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments