इन स्थानों पर भी रही गणतंत्र दिवस की धूम
कैथेड्रल चर्च प्रांगण में हुआ गणतन्त्र दिवस समारोह का सामूहिक आयोजन
आगरा, 26 जनवरी। कैथेड्रल चर्च प्रांगण में 77 वे गणतन्त्र दिवस समारोह का सामूहिक आयोजन किया गया। जिसमें समीप के सभी मिशनरी विद्यालयों की सहभागिता रही। मुख्य अतिथि आर्चबिशप डॉ राफी मंजलि, निवर्तमान आर्चबिशप डॉ अल्वर्ट डिसूजा, सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण एवं छात्र समूह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ ईश प्रार्थना के साथ सेन्ट पीटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर डॉ. ऑल्विन पिन्टो द्वारा किया गया। मार्च पास्ट (परेड) में सेन्ट पॉल्स इण्टर कॉलेज, सेन्ट विन्सेन्ट हाई स्कूल, सेन्ट पैट्रिक कॉलेज, सेन्ट फ्रॉसिस कॉन्वेंट स्कूल, सेन्ट जोजफ इण्टर कॉलेज, सेन्ट पीटर्स कॉलेज तथा सेन्ट फेलिक्स (प्री-प्राइमरी विंग ऑफ सेन्ट पीटर्स) के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी भाग लेकर देश भक्ति का परिचय दिया। इन विद्यालयों के बच्चों द्वारा कई शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। अन्त में सेन्ट पीटर्स कॉलेज के छात्रों द्वारा 'संस्कृति के रंग रचानात्मकता के संग' पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
__________________________________________
गणतंत्र दिवस पर आईएमए की सामाजिक एवं जनस्वास्थ्य गतिविधियाँ
आगरा, 26 जनवरी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस की शुरुआत आईएमए भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर टीम आईएमए आगरा 2025–26 की प्रथम न्यूजलेटर का विमोचन भी किया गया। अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज ने विचार व्यक्त किए।
सदस्यों ने नगर निगम विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेकर विद्यार्थियों को मिठाइयाँ वितरित कीं। लाइफ लाइन स्कूल में आयोजित सीपीआर प्रशिक्षण सत्र में 300 से अधिक बच्चों को मैनिकिन के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
__________________________________________
सिकंदरा एसोसिएशन ने झंडारोहण किया
आगरा, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर सिकंदरा फैक्ट्री ओनर्स एसोसिएशन द्वारा साइट सी स्थित पार्क पर झंडारोहण किया गया। मुकेश अग्रवाल, भूपेंद्र सोबती, आदेश गुप्ता, सुभाष जैन, आलोक असीजा, दुलीचंद, सौरभ भल्ला, अशोक वार्ष्णेय आदि उपस्थिति रहे।
__________________________________________
आकर्षक झांकियों के साथ विद्यार्थियों का पथ संचलन
आगरा, 26 जनवरी। तहसील मार्ग स्थित बाबूलाल गोयल, सरस्वती विद्या मंदिर में 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण भावना वरदान शर्मा, मनीष अग्रवाल एवं शिवांगी अग्रवाल ने किया।
विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने वीरांगनाओं और महान विभूतियों की आकर्षक झांकियों के साथ मुख्य मार्गों पर पथ संचलन निकाला। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष किशोरी लाल लोधा, व्यवस्थापक कृष्णा प्रसाद बंसल, कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, व्यवस्थापक किशन प्रसाद बंसल, प्रधानाचार्य राजकुमार उपस्थित रहे।
__________________________________________
शिवाजी मार्किट में झंडारोहण
आगरा, 26 जनवरी। बिजलीघर चौराहे के निकट स्थित शिवाजी मार्किट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जय पुरसनानी ने झंडारोहण किया। झंडारोहण के पश्चात लड्डू वितरण भी किया गया। शिवाजी मार्किट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सचदेवा, पंकज भाटिया व मनोज भाटिया व समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments